5955758281021487 Hindi sahitya : हिंदी भाषा
हिंदी भाषा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हिंदी भाषा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 8 अप्रैल 2020

हिंदी भाषा की विशेषताएं एवं महत्व

हिंदी भाषा की विशेषता एवं महत्व
भूमिका-हिंदी भारत देश की राष्ट्रभाषा के साथ-साथ संविधान के अनुच्छेद 344 के अनुसार संघ की राजभाषा भी है जो देवनागरी लिपि में लिखी जाती है।
प्रमुख विशेषताएं-
१.हिंदी भाषा वैज्ञानिक भाषा है इसमें जो बोला जाता है वही लिखा जाता है।
२. हिंदी भाषा का शब्द भंडार विपुल मात्रा में है।
३. हिंदी भाषा ज्ञान विज्ञान की शिक्षा देने में समर्थ है।
४.हिंदी भाषा में विपुल साहित्य उपलब्ध है जैसे आदिकाल ,भक्तिकाल ,आधुनिक काल ,रीति काल भारतेंदु युग, द्विवेदी युग, उपन्यास ,आत्मकथा ,जीवनी, रेखाचित्र और संस्मरण इत्यादि।
५.यह भाषा भारत की राष्ट्रीय एकता का सशक्त माध्यम है।
६.बोलने वाले लोगों की संख्या के हिसाब से यह विश्व की तीसरे नंबर की भाषा है।
७. हिंदी भाषा के बिना पूरा राष्ट्र गूंगा है।
८. हिंदी देश की आवश्यकता है तथा जनसाधारण की भाषा है।
९.कितने ही लेखक ऐस हुए हैं जो विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों से संबंधित है लेकिन भाव अभिव्यक्ति में हिंदी सही मानते हैं।