5955758281021487 Hindi sahitya : for BA first year class
for BA first year class लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
for BA first year class लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 7 अप्रैल 2020

राष्ट्रभाषा और राजभाषा में अंतर

राष्ट्रभाषा
१. राष्ट्रभाषा राज्य के अधिकांश लोगों द्वारा बोली जाती हैं|
२. राष्ट्रभाषा जनता की भाषा होती है|
३. राष्ट्रभाषा का प्रयोग अनौपचारिक उन्मुक्त व स्वच्छंद शैली में किया जाता है|
४. राष्ट्रभाषा के शब्द भंडार में देश की विविध बोलियां तथा उप भाषाएं शामिल होती हैं|
५. राष्ट्रभाषा में राष्ट्र की आत्मा रहती है इसमें पूरे देश की सी सीमा सोच संस्कृति धर्म लोगों के सुख-दुख लोक नीतियां आचार व्यवहार व रीति रिवाज शामिल होते हैं|
६. राष्ट्रभाषा पूरे देश के सार्वजनिक स्थानों, तीर्थों, सभा स्थलों, मेलों में भी प्रयुक्त होती है|
७. राष्ट्रभाषा जब से भारत बना है तब से है|
८. राष्ट्रभाषा एक विशाल उद्यान की तरह है|
राजभाषा
१.राजभाषा प्राय प्रशासनिक राजकीय व सरकारी कार्यों में प्रयुक्त की जाती है|
२.इसका प्रयोग केवल प्रशासक वर्ग में ही ज्यादा होता है|
३.राजभाषा में औपचारिकताओं की सीमा होती है और यह औपचारिकताएं आवश्यक भी होती हैं|
४. राज भाषा का शब्द भंडार सुनिश्चित होता है|
५. राष्ट्रभाषा के बिल्कुल विपरीत राजभाषा का संबंध प्रशासकीय कानूनी और संवैधानिक नियमों से होता है|
६. राजभाषा केवल राजकीय कार्यों, सरकारी कार्यालयों की भाषा होती है|
७. 14 सितंबर 1949 को सैनिक दर्जा राजभाषा को मिला|
८. राजभाषा उद्यान में से चुने हुए फूलों का एक गुलदस्ता है|