5955758281021487 Hindi sahitya : दिसंबर 2020

मंगलवार, 29 दिसंबर 2020

शब्द शक्ति किसे कहते हैं शब्द शक्ति के विभिन्न प्रकारों का उल्लेख कीजिए?

बी ए प्रथम वर्ष 
सेमेस्टर फर्स्ट
शब्द शक्ति किसे कहते हैं शब्द शक्ति के विभिन्न प्रकारों का उल्लेख कीजिए
शब्द शक्ति शब्दों में विद्यमान अर्थ का ज्ञान कराने वाले बौद्धिक व्यापार को सब शक्ति कहते हैं अर्थात जिस साधन या शक्ति के द्वारा शब्द के अर्थ का बोध होता है उसे शब्द शक्ति कहते हैं
शब्द शक्ति के प्रकार
शब्द शक्ति के तीन प्रकार होते हैं तथा जो शक्ति उन तीनों शब्दों के तीन अलग-अलग अर्थ प्रकट करती हैं सब शक्ति कहलाती हैं तीन अलग-अलग अर्थ प्रकट करने के कारण सब शक्तियां भी तीन प्रकार की होती हैं जो इस प्रकार से हैं
अभिधा शब्द शक्ति
लक्षणा शब्द शक्ति
व्यंजना शब्द शक्ति
अभिधा शब्द शक्ति-जिस प्रकार के शब्द से मुख्य अर्थ तथा कोष का अर्थ का बोध होता है उसे अभिधा शब्द शक्ति कहती हैं कहा जाता है कि यह आसान शब्दों में समझी जा सकती है अभिधा शब्द शक्ति के तीन भेद होते हैं

रूढि अभिधा शब्द शक्ति-जिन शब्दों की स्वतंत्रता होती है वे किसी अन्य शब्द से मेल नहीं खाते हैं जिनके खंड करने पर कोई अन्य अर्थ नहीं निकलता है उन्हें रूढ़ि अभिधा शब्द शक्ति कहते हैं।
जैसे -पेड़, घोड़ा, आंख ,कान इत्यादि
योगिक अभिधा शब्द शक्ति जो शब्द किसी उपसर्ग तथा प्रत्यय लगाकर योगिक शब्द बनते हैं बताइए योग शब्द अर्थ प्रकट करते हैं उन्हें योगिक अभिधा शब्द शक्ति कहते हैं जैसे भूपति, पाठशाला ,राजकुमार, इत्यादि
योगरूढ़ अभिधा शब्द शक्ति जो शब्द व्यापार किसी ऐसे अर्थ का बोध कराएं जो योगिक शब्दों से बना हो परंतु किसी विशेष अर्थ रूढ़ हो, उसे योगरूढ़ अभिधा शब्द शक्ति कहते हैं जैसे दशानन, पंकज ,नीलांबर इत्यादि
लक्षणा शब्द शक्ति
मुख्य अर्थ में बाधित होने पर जब किसी अन्य अर्थ की सिद्धि होती है तो उसे लक्षणा शब्द शक्ति कहा जाता है लक्षणा शब्द शक्ति के तीन प्रमुख लक्षण होते हैं
मुख्य अर्थ में बाधा
मुख्य अर्थ से संबंधित दूसरा अर्थ
इसका अर्थ किसी रूढ़ि व  प्रयोजन के आधार पर लगाना
व्यंजना शब्द शक्ति
जहां शब्द का अर्थ आबिदा तथा लक्षणा शब्द शक्ति के द्वारा नहीं निकलता है यहां शब्द की गहराई में छिपे हुए अर्थ को प्रकट करने वाली शब्द शक्ति को व्यंजना शब्द शक्ति कहा जाता है इसकी उत्पत्ति वी प्लस अंजना से हुई है यानी विशेष दृष्टि विशेष दृष्टि से देखकर अर्थ निकालना की व्यंजना शब्द शक्ति कहलाता है ।
व्यंजना शब्द शक्ति के दो भेद होते हैं।
 शब्द ी व्यंजना और अर्थी व्यंजना ।
शब्द व्यंजना में विशेष शब्द का अर्थ शब्द में से ही मिल जाता है ।
अार्थी व्यंजना का अर्थ शब्द के अर्थ से ही निकलता है।

शनिवार, 26 दिसंबर 2020

संधि व उसके प्रकार

#सन्धि
#संधि का #अर्थ है– #मिलना। दो वर्णो या अक्षरो के परस्पर मेल से उत्पन्न विकार को 'संधि' कहते हैँ। जैसे– विद्या+आलय = विद्यालय। यहाँ विद्या शब्द का ‘आ’ वर्ण और आलय शब्द के ‘आ’ वर्ण मेँ संधि होकर ‘आ’ बना है।
संधि–विच्छेद: संधि शब्दोँ को अलग–अलग करके संधि से पहले की स्थिति मेँ लाना ही संधि विच्छेद कहलाता है। संधि का विच्छेद करने पर उन वर्णोँ का वास्तविक रूप प्रकट हो जाता है। जैसे– हिमालय = हिम+आलय।
परस्पर मिलने वाले वर्ण स्वर, व्यंजन और विसर्ग होते हैँ, अतः इनके आधार पर ही संधि तीन प्रकार की होती है– (1) स्वर संधि, (2) व्यंजन संधि, (3) विसर्ग संधि।
1. स्वर संधि
जहाँ दो स्वरोँ का परस्पर मेल हो, उसे स्वर संधि कहते हैँ। दो स्वरोँ का परस्पर मेल संस्कृत व्याकरण के अनुसार प्रायः पाँच प्रकार से होता है–
(1) अ वर्ग = अ, आ
(2) इ वर्ग = इ, ई
(3) उ वर्ग = उ, ऊ
(4) ए वर्ग = ए, ऐ
(5) ओ वर्ग = ओ, औ।
इन्हीँ स्वर–वर्गोँ के आधार पर स्वर–संधि के पाँच प्रकार होते हैँ–
1.दीर्घ संधि– जब दो समान स्वर या सवर्ण मिल जाते हैँ, चाहे वे ह्रस्व होँ या दीर्घ, या एक ह्रस्व हो और दूसरा दीर्घ, तो उनके स्थान पर एक दीर्घ स्वर हो जाता है, इसी को सवर्ण दीर्घ स्वर संधि कहते हैँ। जैसे–
अ/आ+अ/आ = आ
दैत्य+अरि = दैत्यारि
राम+अवतार = रामावतार
देह+अंत = देहांत
अद्य+अवधि = अद्यावधि
उत्तम+अंग = उत्तमांग
सूर्य+अस्त = सूर्यास्त
कुश+आसन = कुशासन
धर्म+आत्मा = धर्मात्मा
परम+आत्मा = परमात्मा
कदा+अपि = कदापि
दीक्षा+अंत = दीक्षांत
वर्षा+अंत = वर्षाँत
गदा+आघात = गदाघात
आत्मा+ आनंद = आत्मानंद
जन्म+अन्ध = जन्मान्ध
श्रद्धा+आलु = श्रद्धालु
सभा+अध्याक्ष = सभाध्यक्ष
पुरुष+अर्थ = पुरुषार्थ
हिम+आलय = हिमालय
परम+अर्थ = परमार्थ
स्व+अर्थ = स्वार्थ
स्व+अधीन = स्वाधीन
पर+अधीन = पराधीन
शस्त्र+अस्त्र = शस्त्रास्त्र
परम+अणु = परमाणु
वेद+अन्त = वेदान्त
अधिक+अंश = अधिकांश
गव+गवाक्ष = गवाक्ष
सुषुप्त+अवस्था = सुषुप्तावस्था
अभय+अरण्य = अभयारण्य
विद्या+आलय = विद्यालय
दया+आनन्द = दयानन्द
श्रदा+आनन्द = श्रद्धानन्द
महा+आशय = महाशय
वार्ता+आलाप = वार्तालाप
माया+ आचरण = मायाचरण
महा+अमात्य = महामात्य
द्राक्षा+अरिष्ट = द्राक्षारिष्ट
मूल्य+अंकन = मूल्यांकन
भय+आनक = भयानक
मुक्त+अवली = मुक्तावली
दीप+अवली = दीपावली
प्रश्न+अवली = प्रश्नावली
कृपा+आकांक्षी = कृपाकांक्षी
विस्मय+आदि = विस्मयादि
सत्य+आग्रह = सत्याग्रह
प्राण+आयाम = प्राणायाम
शुभ+आरंभ = शुभारंभ
मरण+आसन्न = मरणासन्न
शरण+आगत = शरणागत
नील+आकाश = नीलाकाश
भाव+आविष्ट = भावाविष्ट
सर्व+अंगीण = सर्वांगीण
अंत्य+अक्षरी = अंत्याक्षरी
रेखा+अंश = रेखांश
विद्या+अर्थी = विद्यार्थी
रेखा+अंकित = रेखांकित
परीक्षा+अर्थी = परीक्षार्थी
सीमा+अंकित = सीमांकित
माया+अधीन = मायाधीन
परा+अस्त = परास्त
निशा+अंत = निशांत
गीत+अंजलि = गीतांजलि
प्र+अर्थी = प्रार्थी
प्र+अंगन = प्रांगण
काम+अयनी = कामायनी
प्रधान+अध्यापक = प्रधानाध्यापक
विभाग+अध्यक्ष = विभागाध्यक्ष
शिव+आलय = शिवालय
पुस्तक+आलय = पुस्तकालय
चर+अचर = चराचर
इ/ई+इ/ई = ई
रवि+इन्द्र = रवीन्द्र
मुनि+इन्द्र = मुनीन्द्र
कवि+इन्द्र = कवीन्द्र
गिरि+इन्द्र = गिरीन्द्र
अभि+इष्ट = अभीष्ट
शचि+इन्द्र = शचीन्द्र
यति+इन्द्र = यतीन्द्र
पृथ्वी+ईश्वर = पृथ्वीश्वर
श्री+ईश = श्रीश
नदी+ईश = नदीश
रजनी+ईश = रजनीश
मही+ईश = महीश
नारी+ईश्वर = नारीश्वर
गिरि+ईश = गिरीश
हरि+ईश = हरीश
कवि+ईश = कवीश
कपि+ईश = कपीश
मुनि+ईश्वर = मुनीश्वर
प्रति+ईक्षा = प्रतीक्षा
अभि+ईप्सा = अभीप्सा
मही+इन्द्र = महीन्द्र
नारी+इच्छा = नारीच्छा
नारी+इन्द्र = नारीन्द्र
नदी+इन्द्र = नदीन्द्र
सती+ईश = सतीश
परि+ईक्षा = परीक्षा
अधि+ईक्षक = अधीक्षक
वि+ईक्षण = वीक्षण
फण+इन्द्र = फणीन्द्र
प्रति+इत = प्रतीत
परि+ईक्षित = परीक्षित
परि+ईक्षक = परीक्षक
उ/ऊ+उ/ऊ = ऊ
भानु+उदय = भानूदय
लघु+ऊर्मि = लघूर्मि
गुरु+उपदेश = गुरूपदेश
सिँधु+ऊर्मि = सिँधूर्मि
सु+उक्ति = सूक्ति
लघु+उत्तर = लघूत्तर
मंजु+उषा = मंजूषा
साधु+उपदेश = साधूपदेश
लघु+उत्तम = लघूत्तम
भू+ऊर्ध्व = भूर्ध्व
वधू+उर्मि = वधूर्मि
वधू+उत्सव = वधूत्सव
भू+उपरि = भूपरि
वधू+उक्ति = वधूक्ति
अनु+उदित = अनूदित
सरयू+ऊर्मि = सरयूर्मि
ऋ/ॠ+ऋ/ॠ = ॠ
मातृ+ऋण = मात्ॠण
पितृ+ऋण = पित्ॠण
भ्रातृ+ऋण = भ्रात्ॠण
2. गुण संधि–अ या आ के बाद यदि ह्रस्व इ, उ, ऋ अथवा दीर्घ ई, ऊ, ॠ स्वर होँ, तो उनमेँ संधि होकर क्रमशः ए, ओ, अर् हो जाता है, इसे गुण संधि कहते हैँ। जैसे–
अ/आ+इ/ई = ए
भारत+इन्द्र = भारतेन्द्र
देव+इन्द्र = देवेन्द्र
नर+इन्द्र = नरेन्द्र
सुर+इन्द्र = सुरेन्द्र
वीर+इन्द्र = वीरेन्द्र
स्व+इच्छा = स्वेच्छा
न+इति = नेति
अंत्य+इष्टि = अंत्येष्टि
महा+इन्द्र = महेन्द्र
रमा+इन्द्र = रमेन्द्र
राजा+इन्द्र = राजेन्द्र
यथा+इष्ट = यथेष्ट
रसना+इन्द्रिय = रसनेन्द्रिय
सुधा+इन्दु = सुधेन्दु
सोम+ईश = सोमेश
महा+ईश = महेश
नर+ईश = नरेश
रमा+ईश = रमेश
परम+ईश्वर = परमेश्वर
राजा+ईश = राजेश
गण+ईश = गणेश
राका+ईश = राकेश
अंक+ईक्षण = अंकेक्षण
लंका+ईश = लंकेश
महा+ईश्वर = महेश्वर
प्र+ईक्षक = प्रेक्षक
उप+ईक्षा = उपेक्षा
अ/आ+उ/ऊ = ओ
सूर्य+उदय = सूर्योदय
पूर्व+उदय = पूर्वोदय
पर+उपकार = परोपकार
लोक+उक्ति = लोकोक्ति
वीर+उचित = वीरोचित
आद्य+उपान्त = आद्योपान्त
नव+ऊढ़ा = नवोढ़ा
समुद्र+ऊर्मि = समुद्रोर्मि
जल+ऊर्मि = जलोर्मि
महा+उत्सव = महोत्सव
महा+उदधि = महोदधि
गंगा+उदक = गंगोदक
यथा+उचित = यथोचित
कथा+उपकथन = कथोपकथन
स्वातंत्र्य+उत्तर = स्वातंत्र्योत्तर
गंगा+ऊर्मि = गंगोर्मि
महा+ऊर्मि = महोर्मि
आत्म+उत्सर्ग = आत्मोत्सर्ग
महा+उदय = महोदय
करुणा+उत्पादक = करुणोत्पादक
विद्या+उपार्जन = विद्योपार्जन
प्र+ऊढ़ = प्रौढ़
अक्ष+हिनी = अक्षौहिनी
अ/आ+ऋ = अर्
ब्रह्म+ऋषि = ब्रह्मर्षि
देव+ऋषि = देवर्षि
महा+ऋषि = महर्षि
महा+ऋद्धि = महर्द्धि
राज+ऋषि = राजर्षि
सप्त+ऋषि = सप्तर्षि
सदा+ऋतु = सदर्तु
शिशिर+ऋतु = शिशिरर्तु
महा+ऋण = महर्ण
3. वृद्धि संधि–
अ या आ के बाद यदि ए, ऐ होँ तो इनके स्थान पर ‘ऐ’ तथा अ, आ के बाद ओ, औ होँ तो इनके स्थान पर ‘औ’ हो जाता है। ‘ऐ’ तथा ‘औ’ स्वर ‘वृद्धि स्वर’ कहलाते हैँ अतः इस संधि को वृद्धि संधि कहते हैँ। जैसे–
अ/आ+ए/ऐ = ऐ
एक+एक = एकैक
मत+ऐक्य = मतैक्य
सदा+एव = सदैव
स्व+ऐच्छिक = स्वैच्छिक
लोक+एषणा = लोकैषणा
महा+ऐश्वर्य = महैश्वर्य
पुत्र+ऐषणा = पुत्रैषणा
वसुधा+ऐव = वसुधैव
तथा+एव = तथैव
महा+ऐन्द्रजालिक = महैन्द्रजालिक
हित+एषी = हितैषी
वित्त+एषणा = वित्तैषणा
अ/आ+ओ/औ = औ
वन+ओषध = वनौषध
परम+ओज = परमौज
महा+औघ = महौघ
महा+औदार्य = महौदार्य
परम+औदार्य = परमौदार्य
जल+ओध = जलौध
महा+औषधि = महौषधि
प्र+औद्योगिकी = प्रौद्योगिकी
दंत+ओष्ठ = दंतोष्ठ (अपवाद)
4. यण संधि–जब हृस्व इ, उ, ऋ या दीर्घ ई, ऊ, ॠ के बाद कोई असमान स्वर आये, तो इ, ई के स्थान पर ‘य्’ तथा उ, ऊ के स्थान पर ‘व्’ और ऋ, ॠ के स्थान पर ‘र्’ हो जाता है। इसे यण् संधि कहते हैँ।
यहाँ यह ध्यातव्य है कि इ/ई या उ/ऊ स्वर तो 'य्' या 'व्' मेँ बदल जाते हैँ किँतु जिस व्यंजन के ये स्वर लगे होते हैँ, वह संधि होने पर स्वर–रहित हो जाता है। जैसे– अभि+अर्थी = अभ्यार्थी, तनु+अंगी = तन्वंगी। यहाँ अभ्यर्थी मेँ ‘य्’ के पहले 'भ्' तथा तन्वंगी मेँ ‘व्’ के पहले 'न्' स्वर–रहित हैँ। प्रायः य्, व्, र् से पहले स्वर–रहित व्यंजन का होना यण् संधि की पहचान है। जैसे–
इ/ई+अ = य
यदि+अपि = यद्यपि
परि+अटन = पर्यटन
नि+अस्त = न्यस्त
वि+अस्त = व्यस्त
वि+अय = व्यय
वि+अग्र = व्यग्र
परि+अंक = पर्यँक
परि+अवेक्षक = पर्यवेक्षक
वि+अष्टि = व्यष्टि
वि+अंजन = व्यंजन
वि+अवहार = व्यवहार
वि+अभिचार = व्यभिचार
वि+अक्ति = व्यक्ति
वि+अवस्था = व्यवस्था
वि+अवसाय = व्यवसाय
प्रति+अय = प्रत्यय
नदी+अर्पण = नद्यर्पण
अभि+अर्थी = अभ्यर्थी
परि+अंत = पर्यँत
अभि+उदय = अभ्युदय
देवी+अर्पण = देव्यर्पण
प्रति+अर्पण = प्रत्यर्पण
प्रति+अक्ष = प्रत्यक्ष
वि+अंग्य = व्यंग्य
इ/ई+आ = या
वि+आप्त = व्याप्त
अधि+आय = अध्याय
इति+आदि = इत्यादि
परि+आवरण = पर्यावरण
अभि+आगत = अभ्यागत
वि+आस = व्यास
वि+आयाम = व्यायाम
अधि+आदेश = अध्यादेश
वि+आख्यान = व्याख्यान
प्रति+आशी = प्रत्याशी
अधि+आपक = अध्यापक
वि+आकुल = व्याकुल
अधि+आत्म = अध्यात्म
प्रति+आवर्तन = प्रत्यावर्तन
प्रति+आशित = प्रत्याशित
प्रति+आभूति = प्रत्याभूति
प्रति+आरोपण = प्रत्यारोपण
वि+आवृत्त = व्यावृत्त
वि+आधि = व्याधि
वि+आहत = व्याहत
प्रति+आहार = प्रत्याहार
अभि+आस = अभ्यास
सखी+आगमन = सख्यागमन
मही+आधार = मह्याधार
इ/ई+उ/ऊ = यु/यू
परि+उषण = पर्युषण
नारी+उचित = नार्युचित
उपरि+उक्त = उपर्युक्त
स्त्री+उपयोगी = स्त्र्युपयोगी
अभि+उदय = अभ्युदय
अति+उक्ति = अत्युक्ति
प्रति+उत्तर = प्रत्युत्तर
अभि+उत्थान = अभ्युत्थान
आदि+उपांत = आद्युपांत
अति+उत्तम = अत्युत्तम
स्त्री+उचित = स्त्र्युचित
प्रति+उत्पन्न = प्रत्युत्पन्न
प्रति+उपकार = प्रत्युपकार
वि+उत्पत्ति = व्युत्पत्ति
वि+उपदेश = व्युपदेश
नि+ऊन = न्यून
प्रति+ऊह = प्रत्यूह
वि+ऊह = व्यूह
अभि+ऊह = अभ्यूह
इ/ई+ए/ओ/औ = ये/यो/यौ
प्रति+एक = प्रत्येक
वि+ओम = व्योम
वाणी+औचित्य = वाण्यौचित्य
उ/ऊ+अ/आ = व/वा
तनु+अंगी = तन्वंगी
अनु+अय = अन्वय
मधु+अरि = मध्वरि
सु+अल्प = स्वल्प
समनु+अय = समन्वय
सु+अस्ति = स्वस्ति
परमाणु+अस्त्र = परमाण्वस्त्र
सु+आगत = स्वागत
साधु+आचार = साध्वाचार
गुरु+आदेश = गुर्वादेश
मधु+आचार्य = मध्वाचार्य
वधू+आगमन = वध्वागमन
ऋतु+आगमन = ऋत्वागमन
सु+आभास = स्वाभास
सु+आगम = स्वागम
उ/ऊ+इ/ई/ए = वि/वी/वे
अनु+इति = अन्विति
धातु+इक = धात्विक
अनु+इष्ट = अन्विष्ट
पू+इत्र = पवित्र
अनु+ईक्षा = अन्वीक्षा
अनु+ईक्षण = अन्वीक्षण
तनु+ई = तन्वी
धातु+ईय = धात्वीय
अनु+एषण = अन्वेषण
अनु+एषक = अन्वेषक
अनु+एक्षक = अन्वेक्षक
ऋ+अ/आ/इ/उ = र/रा/रि/रु
मातृ+अर्थ = मात्रर्थ
पितृ+अनुमति = पित्रनुमति
मातृ+आनन्द = मात्रानन्द
पितृ+आज्ञा = पित्राज्ञा
मातृ+आज्ञा = मात्राज्ञा
पितृ+आदेश = पित्रादेश
मातृ+आदेश = मात्रादेश
मातृ+इच्छा = मात्रिच्छा
पितृ+इच्छा = पित्रिच्छा
मातृ+उपदेश = मात्रुपदेश
पितृ+उपदेश = पित्रुपदेश
5. अयादि संधि–ए, ऐ, ओ, औ के बाद यदि कोई असमान स्वर हो, तो ‘ए’ का ‘अय्’, ‘ऐ’ का ‘आय्’, ‘ओ’ का ‘अव्’ तथा ‘औ’ का ‘आव्’ हो जाता है। इसे अयादि संधि कहते हैँ। जैसे–
ए/ऐ+अ/इ = अय/आय/आयि
ने+अन = नयन
शे+अन = शयन
चे+अन = चयन
संचे+अ = संचय
चै+अ = चाय
गै+अक = गायक
गै+अन् = गायन
नै+अक = नायक
दै+अक = दायक
शै+अर = शायर
विधै+अक = विधायक
विनै+अक = विनायक
नै+इका = नायिका
गै+इका = गायिका
दै+इनी = दायिनी
विधै+इका = विधायिका
ओ/औ+अ = अव/आव
भो+अन् = भवन
पो+अन् = पवन
भो+अति = भवति
हो+अन् = हवन
पौ+अन् = पावन
धौ+अक = धावक
पौ+अक = पावक
शौ+अक = शावक
भौ+अ = भाव
श्रौ+अन = श्रावण
रौ+अन = रावण
स्रौ+अ = स्राव
प्रस्तौ+अ = प्रस्ताव
गव+अक्ष = गवाक्ष (अपवाद)
ओ/औ+इ/ई/उ = अवि/अवी/आवु
रो+इ = रवि
भो+इष्य = भविष्य
गौ+ईश = गवीश
नौ+इक = नाविक
प्रभौ+इति = प्रभावित
प्रस्तौ+इत = प्रस्तावित
भौ+उक = भावुक
2. व्यंजन संधि
व्यंजन के साथ स्वर या व्यंजन के मेल को व्यंजन संधि कहते हैँ। व्यंजन संधि मेँ एक स्वर और एक व्यंजन या दोनोँ वर्ण व्यंजन होते हैँ। इसके अनेक भेद होते हैँ। व्यंजन संधि के प्रमुख नियम इस प्रकार हैँ–
1. यदि किसी वर्ग के प्रथम वर्ण के बाद कोई स्वर, किसी भी वर्ग का तीसरा या चौथा वर्ण या य, र, ल, व, ह मेँ से कोई वर्ण आये तो प्रथम वर्ण के स्थान पर उसी वर्ग का तीसरा वर्ण हो जाता है। जैसे–
'क्' का 'ग्' होना
दिक्+अम्बर = दिगम्बर
दिक्+दर्शन = दिग्दर्शन
वाक्+जाल = वाग्जाल
वाक्+ईश = वागीश
दिक्+अंत = दिगंत
दिक्+गज = दिग्गज
ऋक्+वेद = ऋग्वेद
दृक्+अंचल = दृगंचल
वाक्+ईश्वरी = वागीश्वरी
प्राक्+ऐतिहासिक = प्रागैतिहासिक
दिक्+गयंद = दिग्गयंद
वाक्+जड़ता = वाग्जड़ता
सम्यक्+ज्ञान = सम्यग्ज्ञान
वाक्+दान = वाग्दान
दिक्+भ्रम = दिग्भ्रम
वाक्+दत्ता = वाग्दत्ता
दिक्+वधू = दिग्वधू
दिक्+हस्ती = दिग्हस्ती
वाक्+व्यापार = वाग्व्यापार
वाक्+हरि = वाग्हरि
‘च्’ का ‘ज्’
अच्+अन्त = अजन्त
अच्+आदि = अजादि
णिच्+अंत = णिजंत
‘ट्’ का ‘ड्’
षट्+आनन = षडानन
षट्+दर्शन = षड्दर्शन
षट्+रिपु = षड्रिपु
षट्+अक्षर = षडक्षर
षट्+अभिज्ञ = षडभिज्ञ
षट्+गुण = षड्गुण
षट्+भुजा = षड्भुजा
षट्+यंत्र = षड्यंत्र
षट्+रस = षड्रस
षट्+राग = षड्राग
‘त्’ का ‘द्’
सत्+विचार = सद्विचार
जगत्+अम्बा = जगदम्बा
सत्+धर्म = सद्धर्म
तत्+भव = तद्भव
उत्+घाटन = उद्घाटन
सत्+आशय = सदाशय
जगत्+आत्मा = जगदात्मा
सत्+आचार = सदाचार
जगत्+ईश = जगदीश
तत्+अनुसार = तदनुसार
तत्+रूप = तद्रूप
सत्+उपयोग = सदुपयोग
भगवत्+गीता = भगवद्गीता
सत्+गति = सद्गति
उत्+गम = उद्गम
उत्+आहरण = उदाहरण
इस नियम का अपवाद भी है जो इस प्रकार है–
त्+ड/ढ = त् के स्थान पर ड्
त्+ज/झ = त् के स्थान पर ज्
त्+ल् = त् के स्थान पर ल्
जैसे–
उत्+डयन = उड्डयन
सत्+जन = सज्जन
उत्+लंघन = उल्लंघन
उत्+लेख = उल्लेख
तत्+जन्य = तज्जन्य
उत्+ज्वल = उज्ज्वल
विपत्+जाल = विपत्जाल
उत्+लास = उल्लास
तत्+लीन = तल्लीन
जगत्+जननी = जगज्जननी2.यदि किसी वर्ग के प्रथम या तृतीय वर्ण के बाद किसी वर्ग का पंचम वर्ण (ङ, ञ, ण, न, म) हो तो पहला या तीसरा वर्ण भी पाँचवाँ वर्ण हो जाता है। जैसे–
प्रथम/तृतीय वर्ण+पंचम वर्ण = पंचम वर्ण
वाक्+मय = वाङ्मय
दिक्+नाग = दिङ्नाग
सत्+नारी = सन्नारी
जगत्+नाथ = जगन्नाथ
सत्+मार्ग = सन्मार्ग
चित्+मय = चिन्मय
सत्+मति = सन्मति
उत्+नायक = उन्नायक
उत्+मूलन = उन्मूलन
अप्+मय = अम्मय
सत्+मान = सन्मान
उत्+माद = उन्माद
उत्+नत = उन्नत
वाक्+निपुण = वाङ्निपुण
जगत्+माता = जगन्माता
उत्+मत्त = उन्मत्त
उत्+मेष = उन्मेष
तत्+नाम = तन्नाम
उत्+नयन = उन्नयन
षट्+मुख = षण्मुख
उत्+मुख = उन्मुख
श्रीमत्+नारायण = श्रीमन्नारायण
षट्+मूर्ति = षण्मूर्ति
उत्+मोचन = उन्मोचन
भवत्+निष्ठ = भवन्निष्ठ
तत्+मय = तन्मय
षट्+मास = षण्मास
सत्+नियम = सन्नियम
दिक्+नाथ = दिङ्नाथ
वृहत्+माला = वृहन्माला
वृहत्+नला = वृहन्नला
3. ‘त्’ या ‘द्’ के बाद च या छ हो तो ‘त्/द्’ के स्थान पर ‘च्’, ‘ज्’ या ‘झ’ हो तो ‘ज्’, ‘ट्’ या ‘ठ्’ हो तो ‘ट्’, ‘ड्’ या ‘ढ’ हो तो ‘ड्’ और ‘ल’ हो तो ‘ल्’ हो जाता है। जैसे–
त्+च/छ = च्च/च्छ
सत्+छात्र = सच्छात्र
सत्+चरित्र = सच्चरित्र
समुत्+चय = समुच्चय
उत्+चरित = उच्चरित
सत्+चित = सच्चित
जगत्+छाया = जगच्छाया
उत्+छेद = उच्छेद
उत्+चाटन = उच्चाटन
उत्+चारण = उच्चारण
शरत्+चन्द्र = शरच्चन्द्र
उत्+छिन = उच्छिन
सत्+चिदानन्द = सच्चिदानन्द
उत्+छादन = उच्छादन
त्/द्+ज्/झ् = ज्ज/ज्झ
सत्+जन = सज्जन
तत्+जन्य = तज्जन्य
उत्+ज्वल = उज्ज्वल
जगत्+जननी = जगज्जननी
त्+ट/ठ = ट्ट/ट्ठ
तत्+टीका = तट्टीका
वृहत्+टीका = वृहट्टीका
त्+ड/ढ = ड्ड/ड्ढ
उत्+डयन = उड्डयन
जलत्+डमरु = जलड्डमरु
भवत्+डमरु = भवड्डमरु
महत्+ढाल = महड्ढाल
त्+ल = ल्ल
उत्+लेख = उल्लेख
उत्+लास = उल्लास
तत्+लीन = तल्लीन
उत्+लंघन = उल्लंघन
4. यदि ‘त्’ या ‘द्’ के बाद ‘ह’ आये तो उनके स्थान पर ‘द्ध’ हो जाता है। जैसे–
उत्+हार = उद्धार
तत्+हित = तद्धित
उत्+हरण = उद्धरण
उत्+हत = उद्धत
पत्+हति = पद्धति
पत्+हरि = पद्धरि
उपर्युक्त संधियाँ का दूसरा रूप इस प्रकार प्रचलित है–
उद्+हार = उद्धार
तद्+हित = तद्धित
उद्+हरण = उद्धरण
उद्+हत = उद्धत
पद्+हति = पद्धति
ये संधियाँ दोनोँ प्रकार से मान्य हैँ।
5. यदि ‘त्’ या ‘द्’ के बाद ‘श्’ हो तो ‘त् या द्’ का ‘च्’ और ‘श्’ का ‘छ्’ हो जाता है। जैसे–
त्/द्+श् = च्छ
उत्+श्वास = उच्छ्वास
तत्+शिव = तच्छिव
उत्+शिष्ट = उच्छिष्ट
मृद्+शकटिक = मृच्छकटिक
सत्+शास्त्र = सच्छास्त्र
तत्+शंकर = तच्छंकर
उत्+शृंखल = उच्छृंखल
6. यदि किसी भी स्वर वर्ण के बाद ‘छ’ हो तो वह ‘च्छ’ हो जाता है। जैसे–
कोई स्वर+छ = च्छ
अनु+छेद = अनुच्छेद
परि+छेद = परिच्छेद
वि+छेद = विच्छेद
तरु+छाया = तरुच्छाया
स्व+छन्द = स्वच्छन्द
आ+छादन = आच्छादन
वृक्ष+छाया = वृक्षच्छाया
7. यदि ‘त्’ के बाद ‘स्’ (हलन्त) हो तो ‘स्’ का लोप हो जाता है। जैसे–
उत्+स्थान = उत्थान
उत्+स्थित = उत्थित
8. यदि ‘म्’ के बाद ‘क्’ से ‘भ्’ तक का कोई भी स्पर्श व्यंजन हो तो ‘म्’ का अनुस्वार हो जाता है, या उसी वर्ग का पाँचवाँ अनुनासिक वर्ण बन जाता है। जैसे–
म्+कोई व्यंजन = म् के स्थान पर अनुस्वार (ं ) या उसी वर्ग का पंचम वर्ण
सम्+चार = संचार/सञ्चार
सम्+कल्प = संकल्प/सङ्कल्प
सम्+ध्या = संध्या/सन्ध्या
सम्+भव = संभव/सम्भव
सम्+पूर्ण = संपूर्ण/सम्पूर्ण
सम्+जीवनी = संजीवनी
सम्+तोष = संतोष/सन्तोष
किम्+कर = किँकर/किङ्कर
सम्+बन्ध = संबन्ध/सम्बन्ध
सम्+धि = संधि/सन्धि
सम्+गति = संगति/सङ्गति
सम्+चय = संचय/सञ्चय
परम्+तु = परन्तु/परंतु
दम्+ड = दण्ड/दंड
दिवम्+गत = दिवंगत
अलम्+कार = अलंकार
शुभम्+कर = शुभंकर
सम्+कलन = संकलन
सम्+घनन = संघनन
पम्+चम् = पंचम
सम्+तुष्ट = संतुष्ट/सन्तुष्ट
सम्+दिग्ध = संदिग्ध/सन्दिग्ध
अम्+ड = अण्ड/अंड
सम्+तति = संतति
सम्+क्षेप = संक्षेप
अम्+क = अंक/अङ्क
हृदयम्+गम = हृदयंगम
सम्+गठन = संगठन/सङ्गठन
सम्+जय = संजय
सम्+ज्ञा = संज्ञा
सम्+क्रांति = संक्रान्ति
सम्+देश = संदेश/सन्देश
सम्+चित = संचित/सञ्चित
किम्+तु = किँतु/किन्तु
वसुम्+धर = वसुन्धरा/वसुंधरा
सम्+भाषण = संभाषण
तीर्थँम्+कर = तीर्थँकर
सम्+कर = संकर
सम्+घटन = संघटन
किम्+चित = किँचित
धनम्+जय = धनंजय/धनञ्जय
सम्+देह = सन्देह/संदेह
सम्+न्यासी = संन्यासी
सम्+निकट = सन्निकट
9. यदि ‘म्’ के बाद ‘म’ आये तो ‘म्’ अपरिवर्तित रहता है। जैसे–
म्+म = म्म
सम्+मति = सम्मति
सम्+मिश्रण = सम्मिश्रण
सम्+मिलित = सम्मिलित
सम्+मान = सम्मान
सम्+मोहन = सम्मोहन
सम्+मानित = सम्मानित
सम्+मुख = सम्मुख
10. यदि ‘म्’ के बाद य, र, ल, व, श, ष, स, ह मेँ से कोई वर्ण आये तो ‘म्’ के स्थान पर अनुस्वार (ं ) हो जाता है। जैसे–
म्+य, र, ल, व, श, ष, स, ह = अनुस्वार (ं )
सम्+योग == संयोग
सम्+वाद = संवाद
सम्+हार = संहार
सम्+लग्न = संलग्न
सम्+रक्षण = संरक्षण
सम्+शय = संशय
किम्+वा = किँवा
सम्+विधान = संविधान
सम्+शोधन = संशोधन
सम्+रक्षा = संरक्षा
सम्+सार = संसार
सम्+रक्षक = संरक्षक
सम्+युक्त = संयुक्त
सम्+स्मरण = संस्मरण
स्वयम्+वर = स्वयंवर
सम्+हित = संहिता
11. यदि ‘स’ से पहले अ या आ से भिन्न कोई स्वर हो तो स का ‘ष’ हो जाता है। जैसे–
अ, आ से भिन्न स्वर+स = स के स्थान पर ष
वि+सम = विषम
नि+सेध = निषेध
नि+सिद्ध = निषिद्ध
अभि+सेक = अभिषेक
परि+सद् = परिषद्
नि+स्नात = निष्णात
अभि+सिक्त = अभिषिक्त
सु+सुप्ति = सुषुप्ति
उपनि+सद = उपनिषद
अपवाद–
अनु+सरण = अनुसरण
अनु+स्वार = अनुस्वार
वि+स्मरण = विस्मरण
वि+सर्ग = विसर्ग
12. यदि ‘ष्’ के बाद ‘त’ या ‘थ’ हो तो ‘ष्’ आधा वर्ण तथा ‘त’ के स्थान पर ‘ट’ और ‘थ’ के स्थान पर ‘ठ’ हो जाता है। जैसे–
ष्+त/थ = ष्ट/ष्ठ
आकृष्+त = आकृष्ट
उत्कृष्+त = उत्कृष्ट
तुष्+त = तुष्ट
सृष्+ति = सृष्टि
षष्+थ = षष्ठ
पृष्+थ = पृष्ठ
13. यदि ‘द्’ के बाद क, त, थ, प या स आये तो ‘द्’ का ‘त्’ हो जाता है। जैसे–
द्+क, त, थ, प, स = द् की जगह त्
उद्+कोच = उत्कोच
मृद्+तिका = मृत्तिका
विपद्+ति = विपत्ति
आपद्+ति = आपत्ति
तद्+पर = तत्पर
संसद्+सत्र = संसत्सत्र
संसद्+सदस्य = संसत्सदस्य
उपनिषद्+काल = उपनिषत्काल
उद्+तर = उत्तर
तद्+क्षण = तत्क्षण
विपद्+काल = विपत्काल
शरद्+काल = शरत्काल
मृद्+पात्र = मृत्पात्र
14. यदि ‘ऋ’ और ‘द्’ के बाद ‘म’ आये तो ‘द्’ का ‘ण्’ बन जाता है। जैसे–
ऋद्+म = ण्म
मृद्+मय = मृण्मय
मृद्+मूर्ति = मृण्मूर्ति
15. यदि इ, ऋ, र, ष के बाद स्वर, कवर्ग, पवर्ग, अनुस्वार, य, व, ह मेँ से किसी वर्ण के बाद ‘न’ आ जाये तो ‘न’ का ‘ण’ हो जाता है। जैसे–
(i) इ/ऋ/र/ष+ न= न के स्थान पर ण
(ii) इ/ऋ/र/ष+स्वर/क वर्ग/प वर्ग/अनुस्वार/य, व, ह+न = न के स्थान पर ण
प्र+मान = प्रमाण
भर+न = भरण
नार+अयन = नारायण
परि+मान = परिमाण
परि+नाम = परिणाम
प्र+यान = प्रयाण
तर+न = तरण
शोष्+अन् = शोषण
परि+नत = परिणत
पोष्+अन् = पोषण
विष्+नु = विष्णु
राम+अयन = रामायण
भूष्+अन = भूषण
ऋ+न = ऋण
मर+न = मरण
पुरा+न = पुराण
हर+न = हरण
तृष्+ना = तृष्णा
तृ+न = तृण
प्र+न = प्रण
16. यदि सम् के बाद कृत, कृति, करण, कार आदि मेँ से कोई शब्द आये तो म् का अनुस्वार बन जाता है एवं स् का आगमन हो जाता है। जैसे–
सम्+कृत = संस्कृत
सम्+कृति = संस्कृति
सम्+करण = संस्करण
सम्+कार = संस्कार
17. यदि परि के बाद कृत, कार, कृति, करण आदि मेँ से कोई शब्द आये तो संधि मेँ ‘परि’ के बाद ‘ष्’ का आगम हो जाता है। जैसे–
परि+कार = परिष्कार
परि+कृत = परिष्कृत
परि+करण = परिष्करण
परि+कृति = परिष्कृति
3. विसर्ग संधि
जहाँ विसर्ग (:) के बाद स्वर या व्यंजन आने पर विसर्ग का लोप हो जाता है या विसर्ग के स्थान पर कोई नया वर्ण आ जाता है, वहाँ विसर्ग संधि होती है।
विसर्ग संधि के नियम निम्न प्रकार हैँ–
1. यदि ‘अ’ के बाद विसर्ग हो और उसके बाद वर्ग का तीसरा, चौथा, पांचवाँ वर्ण या अन्तःस्थ वर्ण (य, र, ल, व) हो, तो ‘अः’ का ‘ओ’ हो जाता है। जैसे–
अः+किसी वर्ग का तीसरा, चौथा, पाँचवाँ वर्ण, य, र, ल, व = अः का ओमनः+वेग = मनोवेग
मनः+अभिलाषा = मनोभिलाषा
मनः+अनुभूति = मनोभूति
पयः+निधि = पयोनिधि
यशः+अभिलाषा = यशोभिलाषा
मनः+बल = मनोबल
मनः+रंजन = मनोरंजन
तपः+बल = तपोबल
तपः+भूमि = तपोभूमि
मनः+हर = मनोहर
वयः+वृद्ध = वयोवृद्ध
सरः+ज = सरोज
मनः+नयन = मनोनयन
पयः+द = पयोद
तपः+धन = तपोधन
उरः+ज = उरोज
शिरः+भाग = शिरोभाग
मनः+व्यथा = मनोव्यथा
मनः+नीत = मनोनीत
तमः+गुण = तमोगुण
पुरः+गामी = पुरोगामी
रजः+गुण = रजोगुण
मनः+विकार = मनोविकार
अधः+गति = अधोगति
पुरः+हित = पुरोहित
यशः+दा = यशोदा
यशः+गान = यशोगान
मनः+ज = मनोज
मनः+विज्ञान = मनोविज्ञान
मनः+दशा = मनोदशा
2. यदि विसर्ग से पहले और बाद मेँ ‘अ’ हो, तो पहला ‘अ’ और विसर्ग मिलकर ‘ओऽ’ या ‘ओ’ हो जाता है तथा बाद के ‘अ’ का लोप हो जाता है। जैसे–
अः+अ = ओऽ/ओ
यशः+अर्थी = यशोऽर्थी/यशोर्थी
मनः+अनुकूल = मनोऽनुकूल/मनोनुकूल
प्रथमः+अध्याय = प्रथमोऽध्याय/प्रथमोध्याय
मनः+अभिराम = मनोऽभिराम/मनोभिराम
परः+अक्ष = परोक्ष
3. यदि विसर्ग से पहले ‘अ’ या ‘आ’ से भिन्न कोई स्वर तथा बाद मेँ कोई स्वर, किसी वर्ग का तीसरा, चौथा, पाँचवाँ वर्ण या य, र, ल, व मेँ से कोई वर्ण हो तो विसर्ग का ‘र्’ हो जाता है। जैसे–
अ, आ से भिन्न स्वर+वर्ग का तीसरा, चौथा, पाँचवाँ वर्ण/य, र, ल, व, ह = (:) का ‘र्’
दुः+बल = दुर्बल
पुनः+आगमन = पुनरागमन
आशीः+वाद = आशीर्वाद
निः+मल = निर्मल
दुः+गुण = दुर्गुण
आयुः+वेद = आयुर्वेद
बहिः+रंग = बहिरंग
दुः+उपयोग = दुरुपयोग
निः+बल = निर्बल
बहिः+मुख = बहिर्मुख
दुः+ग = दुर्ग
प्रादुः+भाव = प्रादुर्भाव
निः+आशा = निराशा
निः+अर्थक = निरर्थक
निः+यात = निर्यात
दुः+आशा = दुराशा
निः+उत्साह = निरुत्साह
आविः+भाव = आविर्भाव
आशीः+वचन = आशीर्वचन
निः+आहार = निराहार
निः+आधार = निराधार
निः+भय = निर्भय
निः+आमिष = निरामिष
निः+विघ्न = निर्विघ्न
धनुः+धर = धनुर्धर4. यदि विसर्ग के बाद ‘र’ हो तो विसर्ग का लोप हो जाता है और विसर्ग से पहले का स्वर दीर्घ हो जाता है। जैसे–
हृस्व स्वर(:)+र = (:) का लोप व पूर्व का स्वर दीर्घ
निः+रोग = नीरोग
निः+रज = नीरज
निः+रस = नीरस
निः+रव = नीरव
5. यदि विसर्ग के बाद ‘च’ या ‘छ’ हो तो विसर्ग का ‘श्’, ‘ट’ या ‘ठ’ हो तो ‘ष्’ तथा ‘त’, ‘थ’, ‘क’, ‘स्’ हो तो ‘स्’ हो जाता है। जैसे–
विसर्ग (:)+च/छ = श्
निः+चय = निश्चय
निः+चिन्त = निश्चिन्त
दुः+चरित्र = दुश्चरित्र
हयिः+चन्द्र = हरिश्चन्द्र
पुरः+चरण = पुरश्चरण
तपः+चर्या = तपश्चर्या
कः+चित् = कश्चित्
मनः+चिकित्सा = मनश्चिकित्सा
निः+चल = निश्चल
निः+छल = निश्छल
दुः+चक्र = दुश्चक्र
पुनः+चर्या = पुनश्चर्या
अः+चर्य = आश्चर्य
विसर्ग(:)+ट/ठ = ष्
धनुः+टंकार = धनुष्टंकार
निः+ठुर = निष्ठुर
विसर्ग(:)+त/थ = स्
मनः+ताप = मनस्ताप
दुः+तर = दुस्तर
निः+तेज = निस्तेज
निः+तार = निस्तार
नमः+ते = नमस्ते
अः/आः+क = स्
भाः+कर = भास्कर
पुरः+कृत = पुरस्कृत
नमः+कार = नमस्कार
तिरः+कार = तिरस्कार
6. यदि विसर्ग से पहले ‘इ’ या ‘उ’ हो और बाद मेँ क, ख, प, फ हो तो विसर्ग का ‘ष्’ हो जाता है। जैसे–
इः/उः+क/ख/प/फ = ष्
निः+कपट = निष्कपट
दुः+कर्म = दुष्कर्म
निः+काम = निष्काम
दुः+कर = दुष्कर
बहिः+कृत = बहिष्कृत
चतुः+कोण = चतुष्कोण
निः+प्रभ = निष्प्रभ
निः+फल = निष्फल
निः+पाप = निष्पाप
दुः+प्रकृति = दुष्प्रकृति
दुः+परिणाम = दुष्परिणाम
चतुः+पद = चतुष्पद
7. यदि विसर्ग के बाद श, ष, स हो तो विसर्ग ज्योँ के त्योँ रह जाते हैँ या विसर्ग का स्वरूप बाद वाले वर्ण जैसा हो जाता है। जैसे–
विसर्ग+श/ष/स = (:) या श्श/ष्ष/स्स
निः+शुल्क = निःशुल्क/निश्शुल्क
दुः+शासन = दुःशासन/दुश्शासन
यशः+शरीर = यशःशरीर/यश्शरीर
निः+सन्देह = निःसन्देह/निस्सन्देह
निः+सन्तान = निःसन्तान/निस्सन्तान
निः+संकोच = निःसंकोच/निस्संकोच
दुः+साहस = दुःसाहस/दुस्साहस
दुः+सह = दुःसह/दुस्सह
8. यदि विसर्ग के बाद क, ख, प, फ हो तो विसर्ग मेँ कोई परिवर्तन नहीँ होता है। जैसे–
अः+क/ख/प/फ = (:) का लोप नहीँ
अन्तः+करण = अन्तःकरण
प्रातः+काल = प्रातःकाल
पयः+पान = पयःपान
अधः+पतन = अधःपतन
मनः+कामना = मनःकामना
9. यदि ‘अ’ के बाद विसर्ग हो और उसके बाद ‘अ’ से भिन्न कोई स्वर हो तो विसर्ग का लोप हो जाता है और पास आये स्वरोँ मेँ संधि नहीँ होती है। जैसे–
अः+अ से भिन्न स्वर = विसर्ग का लोप
अतः+एव = अत एव
पयः+ओदन = पय ओदन
रजः+उद्गम = रज उद्गम
यशः+इच्छा = यश इच्छा
हिन्दी भाषा की अन्य संधियाँ
हिन्दी की कुछ विशेष सन्धियाँ भी हैँ। इनमेँ स्वरोँ का दीर्घ का हृस्व होना और हृस्व का दीर्घ हो जाना, स्वर का आगम या लोप हो जाना आदि मुख्य हैँ। इसमेँ व्यंजनोँ का परिवर्तन प्रायः अत्यल्प होता है। उपसर्ग या प्रत्ययोँ से भी इस तरह की संधियाँ हो जाती हैँ। ये अन्य संधियाँ निम्न प्रकार हैँ–
1. हृस्वीकरण–
(क) आदि हृस्व– इसमेँ संधि के कारण पहला दीर्घ स्वर हृस्व हो जाता है। जैसे –
घोड़ा+सवार = घुड़सवार
घोड़ा+चढ़ी = घुड़चढ़ी
दूध+मुँहा = दुधमुँहा
कान+कटा = कनकटा
काठ+फोड़ा = कठफोड़ा
काठ+पुतली = कठपुतली
मोटा+पा = मुटापा
छोटा+भैया = छुटभैया
लोटा+इया = लुटिया
मूँछ+कटा = मुँछकटा
आधा+खिला = अधखिला
काला+मुँहा = कलमुँहा
ठाकुर+आइन = ठकुराइन
लकड़ी+हारा = लकड़हारा
(ख) उभयपद हृस्व– दोनोँ पदोँ के दीर्घ स्वर हृस्व हो जाता है। जैसे –
एक+साठ = इकसठ
काट+खाना = कटखाना
पानी+घाट = पनघट
ऊँचा+नीचा = ऊँचनीच
लेना+देना = लेनदेन2. दीर्घीकरण–
इसमेँ संधि के कारण हृस्व स्वर दीर्घ हो जाता है और पद का कोई अंश लुप्त भी हो जाता है। जैसे–
दीन+नाथ = दीनानाथ
ताल+मिलाना = तालमेल
मूसल+धार = मूसलाधार
आना+जाना = आवाजाही
व्यवहार+इक = व्यावहारिक
उत्तर+खंड = उत्तराखंड
लिखना+पढ़ना = लिखापढ़ी
हिलना+मिलना = हेलमेल
मिलना+जुलना = मेलजोल
प्रयोग+इक = प्रायोगिक
स्वस्थ+य = स्वास्थ्य
वेद+इक = वैदिक
नीति+इक = नैतिक
योग+इक = यौगिक
भूत+इक = भौतिक
कुंती+एय = कौँतेय
वसुदेव+अ = वासुदेव
दिति+य = दैत्य
देव+इक = दैविक
सुंदर+य = सौँदर्य
पृथक+य = पार्थक्य
3. स्वरलोप–
इसमेँ संधि के कारण कोई स्वर लुप्त हो जाता है। जैसे–
बकरा+ईद = बकरीद।
4. व्यंजन लोप–
इसमेँ कोई व्यंजन सन्धि के कारण लुप्त हो जाता है।
(क) ‘स’ या ‘ह’ के बाद ‘ह्’ होने पर ‘ह्’ का लोप हो जाता है। जैसे–
इस+ही = इसी
उस+ही = उसी
यह+ही = यही
वह+ही = वही
(ख) ‘हाँ’ के बाद ‘ह’ होने पर ‘हाँ’ का लोप हो जाता है तथा बने हुए शब्द के अन्त मेँ अनुस्वार लगता है। जैसे–
यहाँ+ही = यहीँ
वहाँ+ही = वहीँ
कहाँ+ही = कहीँ
(ग) ‘ब’ के बाद ‘ह्’ होने पर ‘ब’ का ‘भ’ हो जाता है और ‘ह्’ का लोप हो जाता है। जैसे–
अब+ही = अभी
तब+ही = तभी
कब+ही = कभी
सब+ही = सभी
5. आगम संधि–
इसमेँ सन्धि के कारण कोई नया वर्ण बीच मेँ आ जुड़ता है। जैसे–
खा+आ = खाया
रो+आ = रोया
ले+आ = लिया
पी+ए = पीजिए
ले+ए = लीजिए
आ+ए = आइए।
कुछ विशिष्ट संधियोँ के उदाहरण:
नव+रात्रि = नवरात्र
प्राणिन्+विज्ञान = प्राणिविज्ञान
शशिन्+प्रभा = शशिप्रभा
अक्ष+ऊहिनी = अक्षौहिणी
सुहृद+अ = सौहार्द
अहन्+निश = अहर्निश
प्र+भू = प्रभु
अप+अंग = अपंग/अपांग
अधि+स्थान = अधिष्ठान
मनस्+ईष = मनीष
प्र+ऊढ़ = प्रौढ़
उपनिषद्+मीमांसा = उपनिषन्मीमांसा
गंगा+एय = गांगेय
राजन्+तिलक = राजतिलक
दायिन्+त्व = दायित्व
विश्व+मित्र = विश्वामित्र
मार्त+अण्ड = मार्तण्ड
दिवा+रात्रि = दिवारात्र
कुल+अटा = कुलटा
पतत्+अंजलि = पतंजलि
योगिन्+ईश्वर = योगीश्वर
अहन्+मुख = अहर्मुख
सीम+अंत = सीमंत/सीमांत

#विवेक #पाण्डेय 
#चन्द्रा #इंस्टीट्यूट #प्रयागराज

अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध का जीवन परिचय

अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध
जीवन परिचय
साहित्यिक परिचय
b.a. द्वितीय वर्ष
थर्ड सेमेस्टर
जीवन परिचय 
श्री अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध द्विवेदी युग के प्रख्यात कवि होने के साथ-साथ उपन्यासकार ,आलोचक एवं इतिहासकार भी थे।
भारतीय प्राचीन संस्कृति का वर्णन करना ही इनके काव्य का प्रमुख लक्षण रहा है ।
हरिऔध जी जन्म सन 18 65 ईस्वी में जिला आजमगढ़ के निजामाबाद नामक स्थान पर उत्तर प्रदेश में हुआ था।
 इनके पिता का नाम श्री भोला सिंह उपाध्याय तथा 
माता जी का नाम रुकमणी देवी था।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा तहसील स्कूल और बनारस के क्वींस कॉलेज हुई किंतु उर्दू-फारसी एवं संस्कृत का गहन अध्ययन इन्होंने घर पर रहकर ही किया। 
कार्यक्षेत्र-इन्होंने सर्वप्रथम निजामाबाद के मिडिल स्कूल में नौकरी आरंभ की तत्पश्चात यह कानूनगो के पद पर नियुक्त हुए तथा 1923 इसी पद पर बने रहे ।
सेवानिवृत्ति के बाद इन्होंने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में लगा दिया ।
कुछ समय तक हरिऔध जी काशी विश्वविद्यालय में 
‌अवैतनिक प्राध्यापक पद पर कार्य करते रहे ।
उनका साहित्य सृजन निरंतर आजीवन बना रहा 6 मार्च 1947 को उनका देहान्त हुआ।
प्रमुख रचनाएं
हरिऔध जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने गद्य और पद्य दोनों प्रकार की साहित्यिक विधाओं में समान रूप से अपनी कलम चलाई ।उनकी साहित्यिक रचनाओं का विवरण इस प्रकार से है।

काव्य संग्रह
प्रबंध काव्य-
प्रियप्रवास, पारिजात ,वैदेही वनवास
 मुक्तक काव्य 
रसिक रहस्य ,प्रेम प्रपंच ,प्रेम पुष्टाहार ,उद्बोधन ,कर्मवीर पदम प्रसून ,चौख चौपदे,चौबे 
 नाटक  - विजय ,रुकमणी परिणय
 उपन्यास -प्रेम कांता, ठेठ हिंदी का ठाठ, अधखिला फूल
इतिहास और आलोचना- हिंदी भाषा और उसके साहित्य का विकास ,कबीर वचनावली की भूमिका 
काव्यशास्त्र -रस कलश
अनूदित रचनाएं- कबीर कुंडल ,कृष्ण कांत का दानपात्र वेनिस ,काबा ,विनोद वाटिका 
साहित्यिक और काव्यगत विशेषताएं
 श्री अयोध्या सिंह ने प्रियप्रवास, पारिजात, वैदेही वनवास आदि महाकाव्य की रचना की। उन्होंने भारतीय काव्य परंपरा का महाकाव्य की रचना के रूप में माना जाता है ।प्रियप्रवास हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है इसका विषय राधा और कृष्ण का जीवन चरित्र है इनके इस महाकाव्य का लक्ष्य श्री हरि ओध जी ने रीतिकालीन कवियों की भांति राधा कृष्ण के भौतिक रूप काम में तल्लीन रहने की बजाय समाज सेवा ,मानव सेवा ,देश सेवा जैसे महान कार्यों एवं आदर्शों को प्रतिष्ठित करने की दिशा में समर्पित किया है। इसके नायक श्री कृष्ण रसिक शिरोमणि ,नटनागर और कुंज बिहारी ना होकर ब्रज के लोगों की विपत्तियों का उद्धार करने वाले लोक नायक और लोक रक्षक हैं ।
उनकी नायिका राधा विरह के आंसू बहाने वाले नायिका ने होकर वह जनहित के लिए सदा तत्पर रहने वाली एक लोक नेत्री हैं ।
पारिजात इनका दूसरा महाकाव्य है जिसमें उनके चिंतन की प्रोढता एवं परिपक्वता के दर्शन होते हैं ।इसमें कवि ने आध्यात्मिक एवं धार्मिक विषयों पर गंभीरता से विचार व्यक्त किए हैं ।
इसी प्रकार वैदेही वनवास में हरिऔध जी ने 18 सर्गो में रामकथा की नवीन संदर्भ एवं मौलिक उद भावनाओं के साथ प्रस्तुत किया है ।इसमें राम और सीता के आदर्श चरित्रों का वर्णन किया गया है।
राष्ट्रभाषा की भावना 
हरिऔध के कर्तव्य में राष्ट्रप्रेम की भावना ,सशक्त रूप से कवि ने परमानंद कविता में कहा है कि हम सब भारतीय भारत वासियों को देश को स्वदेश कहना चाहिए।
 उन्होंने देश प्रेम ,राष्ट्रप्रेम की भावना की मार्मिक अभिव्यक्ति में नए प्रयोग करते हुए कालिदास के मेघदूत के आधार पर पवन को दूत बनाकर पवनदूती नाम की कविता से राधा को श्री कृष्ण के नाम संदेश भेजकर विरह वेदना भुलाकर समाज सेवा और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो समाज कल्याण और लोक कल्याण की भावना में लगी हुई ।राधा नायिका दिखाई है समाज सुधार की भावना जी के काव्य में समाज सुधार की भावना का उच्च स्तर पर उद्घोष हुआ है।
 उन्होंने रस क्लस में नायिका भेद पर विचार करते हुए नवीन नाव नायिकाओं का योगा अनुरूप समावेश किया है समाजसेवी नायिका इन्होंने तत्कालीन सामाजिक राजनीतिक धार्मिक विकृतियों का विनाश करने की कामना की है और समाज कल्याण का उद्बोधन किया है मानवतावादी भावना-हरि ओम जी के काव्य में उनके मानवतावादी विचारों का सुंदर चित्रण हुआ है वे संपूर्ण विश्व को एक परिवार और एक घर के रूप में मानते हैं ।मानव मात्र के प्रति स्नेह अभाव को प्रोत्साहित करते हैं ।
उनकी कुछ पंक्तियों से स्पष्ट होता है जैसे 
जिससे है सब देशों से प्यार 
सगे हैं जिनके मानव मातृ 
सदन है जिसका सब संसार
 प्रकृति चित्रण 
अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध के काव्य में प्रकृति के मनोरम दृश्यों का भी सजीव चित्रण हुआ है ।
उन्होंने प्रकृति के मनोरम दृश्यों के साथ साथ भयंकर दृश्यों का भी वर्णन किया है।
 उनके काव्य में प्रकृति के आलंबन उद्दीपन और उपदेशी का आदि रूपों का वर्णन हुआ है। संध्याकालीन प्राकृतिक दृश्य का एक उदाहरण इस प्रकार से है 
दिवस का अवसान समीप था ।
गगन था कुछ लोहित हो चला ।।
तरु शिखा पर भी अब राज थी 
कमलिनी कुल वल्लभं की प्रभा 
काव्य कला पक्ष 
श्री हरिऔध जी के काव्य का भाव पक्ष जितना विस्तृत और गौरवमई है कला पक्ष भी उतना ही सक्षम है।
 उन्होंने आरंभ में ब्रजभाषा में लिखना आरंभ किया था बाद में खड़ी बोली हिंदी के शुद्ध साहित्यिक रूप का प्रयोग इन्होंने किया है हरि ओध जी की वास्तव में भाषा के महान मर्मज्ञ और कुशल शिल्पी हैं।
 उन्होंने संस्कृत शब्दों का भी अच्छे से प्रयोग किया है छंद और अलंकार हरि ओध जी के काव्य में तत्कालीन सुप्रसिद्ध  सभी छंदों एवं अलंकारों का सफल प्रयोग हुआ है उन्होंने संस्कृत के द्रुत विलंबित , करणी ,मालिनी के साथ-साथ दोहा ,रोला ,चौपाई तक आदि शब्दों का प्रयोग किया है उर्दू में शेर और रूबाइयों का भी नए रूप में प्रयोग दिखाई देता है ।ये उपमा् रूपक ्उत्प्रेक्षा आदि अलंकारों का सफल प्रयोग किया है ।
मुहावरे और लोकोक्तियां के प्रयोग में भी किया ।हरिऔध जी ने अपने काव्य की भाषा को अत्यंत सार्थक और प्रांजल रूप प्रदान किया है ।
उन्होंने वात्सल्य रस का वर्णन किया है  रस का वर्णन करते समय भी उन्होंने कहीं भी अश्लीलता का समावेश अपने काव्य में नहीं होने दिया है इस के रूप में कहा जा सकता है कि हरि ओम जी के काव्य में भाव पक्ष अत्यंत और समृद्ध आधुनिक हिंदी कविता के विकास के दोनों ही स्तरों पर उन्नत बनाने में हरि ओध जी का अहम स्थान है हिंदी साहित्य में वे सदा आदर भाव स्मरण किए जाएंगे।
 धन्यवाद

शनिवार, 19 दिसंबर 2020

विप्रलब्धा कविता का सार

विप्रलब्धा कविता
कवि धर्मवीर भारती
सार/उद्देश्य
b.a. तृतीय वर्ष
पांचवा सेमेस्टर
कविता का सार
डॉ धर्मवीर भारती द्वारा रचित इस कविता में राधा कृष्ण के पौराणिक प्रेमाख्यान को एक नवीन दृष्टि प्रदान की गई है ।
इस कविता में राधा का प्रेम एकदम सहजऔर तन्मय है ।
उनकी सहजता में ही उनका विकास होता है ।
प्रस्तुत कविता में कवि ने कनुप्रिया अर्थात राधा की विरह व्यथा का बड़ा ही सजीव और मार्मिक चित्रण किया है ।
प्रिया यानी राधा वियोग की ज्वाला में जल रही है ।

कनु यानी कान्हा अब चले गए हैं।
 राधा अब करे तो क्या करें ।
उसे याद आता है बीता हुआ हर एक क्षण जिस क्षण में वह असीमानंद को अनुभव कर रही थी।
 अब वह आनंद व्यर्थ इतिहास बन गया है ।
अब केवल राधा है ,उसका तन है ,उसका एकाकीपन है और उसकी रीत जाने का भाव है।

 राधा स्वीकार करती है कि उसका यह शरीर एक टूटे हुए खंड के समान बन गया है ।
उसका जो शरीर है वह एक खंडहर के समान है।
 राधा अपने आप को असहज महसूस कर रही है ।
उसका शरीर उसके शरीर का जादू ,
सूर्य के समान तेज ,उस की दिव्य चमक ,उसकी मंत्रमुग्ध करने वाली वाणी सब श्री कृष्ण के साथ ही चले गए हैं ।
राधा स्वीकार करती है कि अब उसका शरीर मात्र शरीर रह गया है ।
राधा स्वयं को एक कटी हुई धनुष की डोरी के समान बताती है जिसका श्री कृष्ण मंत्र पढ़े बाण के समान छूट गया है ।

संपूर्ण कविता में विभिन्न रूपों के माध्यम से राधा की विरह व्यथा का बड़ा मार्मिक और संवेदनशील चित्र अंकित किया गया है ।
भाषा की बात अगर की जाए तो धर्मवीर भारती जी ने काव्य कला की दृष्टि से यह एक सफल प्रयोग कहा जा सकता है इसमें नव प्रतीक ,विधान बिंब योजना ,नवीन उपमान का विधान किया है ।उनकी भाषा में अर्थ की अभिव्यक्ति की अद्भुत क्षमता है ।कहीं-कहीं तत्सम शब्दों का देशज और विदेशी शब्दों के साथ-साथ भाषा का व्यवहारिक रूप दिखाई देता है ।
उनकी कविता में कहीं कहीं दूर जाकर तुक कभी मिलते हैं ।उनकी भाषा सहज सरल और विषय अनुसार है।

गुरुवार, 17 दिसंबर 2020

सच्चिदानंद हीरानंद वात्सायन अज्ञेय

यहां सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ने यज्ञ किए जीवन परिचय तथाकी प्रमुख कविताओं का सार यहां प्रस्तुत किया गया है जो सभी एम ए और बी ए तथा यूजीसी नेट सभी के लिए जरूरी हैं 
अज्ञेय जी आधुनिक भारत के साहित्यकार हैंअज्ञेय का उपनाम है।उनके पिता श्री हीरानंद शास्त्री भारत के पुरातत्व विभाग की सेवा में उच्च अधिकारी थे। वह संस्कृत के विद्वान थे।
वे कठोर अनुशासन के पक्ष के पक्ष में थे किंतु प्रतिभा के स्वतंत्र विस्तार में कभी बाधक नहीं थे।
आज्ञा जी का जन्म 7 मार्च 1911 में कसैया जिला देवरिया बिहार में हुआ ।
उनका बचपन लखनऊ श्रीनगर और जम्मू में बीता ।
सन 1929 में उन्होंने लाहौर के  फॉर मैन से बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की ।सैनिक तथा विशाल भारत में पत्रिकाओं का संपादन किया।1961 में वे कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय में भारतीय साहित्य और संस्कृति के अध्यापक नियुक्त हुए वहां से लौटने पर उन्होंने नवभारत टाइम्स और दिनमान का संपादन किया।
 आंगन में के पार द्वार पर साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला ।
कितनी नावों में कितनी बार 1969 में ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ ।
4 अप्रैल 1987 को प्रातः ह्रदय गति रुक जाने के कारण अज्ञेय जी का देहांत हो गया।
प्रमुख रचनाएं
अजय जी एक बहुमुखी प्रतिभा के साहित्यकार थे उन्होंने हिंदी साहित्य की लगभग सभी विधाओं पर सफलतापूर्वक अपनी कलम चलाई है उनकी प्रमुख रचनाएं निम्नलिखित हैं
काव्य संग्रह
हरी घास पर क्षण भर
भग्नदूत,
 चिंता
 बावरा अहेरी 
धनुष रोते हुए यह 
अरे ओ करुणामई प्रभा
आंगन के पार द्वार 
पुरवा 
सुनहरे शैवाल
 कितनी नावों में कितनी बार
 सागर मुद्रा 
पहले मै सन्नाटा बुनता हूं 
महा वृक्ष के नीचे 
नदी के द्वीप
 छाया 
क्योंकि मैं उसे जानता हूं
 ऐसा कोई घर आपने देखा है 
ब्रिस्टल
 नाटक 
उत्तर प्रियदर्शी
 कहानी संग्रह 
विपथगा
 परंपरा
 यह तेरे प्रतिरूप 
लॉटरी की बात 
शरणार्थी 
अमर वलरी 
उपन्यास- शेखर एक जीवनी (प्रथम और द्वितीय खंड )

अपने अपने अजनबी 
नदी के द्वीप 
 छाया में कल और बिनु भगत (अपूर्ण उपन्यास )
यात्रा वृतांत 
अरे यायावर रहेगा याद तथा एक बूंद सहसा उछली 
संस्मरण 
स्मृति लेखा 
स्मृति के गलियारों से
 साक्षात्कार
 अपने अपने बारे में 
अपरोक्ष 
निबंध संग्रह 
त्रिशंकु 
,सबरंग
धार और किनारे
 जोग लिखी 
 ऑल वाल
काव्यगत विशेषताएं 
यह मूलतः प्रयोगवादी कवि थे ।
उनके काव्य का भाव पक्ष कला पक्ष समान रूप से समृद्ध जीवन की गहन अनुभूतियों का चित्रण करना उनके काव्य की प्रमुख विशेषता है ।
आरंभिक काव्य में छायावाद और रहस्यवाद का समन्वित रूप देखने को मिलता है ।
उनके काव्य में पौराणिक और ओजस्विता की भावना के दर्शन होते हैं।
इनके काव्य में राष्ट्रीय चेतना का भी स्वर दिखाई देता है ।
मानवतावादी भावना की अभिव्यक्ति आज्ञा जी की प्रमुख विशेषता कही जा सकती है ।
व्यक्ति निश्चित सहानुभूति जीवन को पूर्णता से जीने का ग्रह व्यक्ति और समष्टि का परिणाम भूति क्रांति की भावना भाषा शैली की अगर बात की जाए तो विविध प्रयोग के काव्य में दिखाई देते हैं।
 वे सदा पुरानी प्रति को और उनके स्थान पर नए प्रतीक और मानव का प्रयोग करने के पक्षधर रहे हैं।
 दीप उनका प्रिय प्रतीक है।
 निष्कर्ष रूप में कह सकते हैं कि अज्ञेय जी आधुनिक युग के सजग कवि हैं।उनकी काव्य रचनाओं में भाव पक्ष एवं कला पक्ष का सुंदर समन्वय हुआ है उन्होंने नए भाव को नवीन काव्य शैलियों में अभिव्यक्त किया है तथा नए नए प्रयोग करके काव्य के शिल्प को नवीनता प्रदान करने की कोशिश की है हिंदी साहित्य सदा इनको स्मरण रखेगा।



मेरा देश कविता का सार
मेरा देश कविता अज्ञेय जी की सुप्रसिद्ध लघु कविता है उसमें उन्होंने ग्रामीण जीवन का अत्यंत सजीव चित्र अंकित किया है ।भारत की वास्तविक संस्कृति ग्रामीण जीवन में ही देखी जा सकती है किंतु आज उसे भी नगरीय संस्कृति का ग्रहण लगता जा रहा है ।कवि ने भारत देश का वर्णन करते हुए कहा है कि घास फूस के झोंपड़ों से ढके हुए ,टूटे-फूटे गंवारू आम जनता में ही हमारा देश बसता है ।देशवासियों के पास रहने के लिए अच्छे मकानों का अभाव है इन्हीं लोगों के ढोल मांदल बांसुरी के उठते सुर में ही हमारी साधना का रस बरसता है ।
इन्हीं भोले भाले लोगों के मर्म को  नगरों की डकैती, और लोभयुक्त जहरीली वासना का सांप डस लेता है।
 अनेक भोले-भाले ग्रामीण शहरों में आकर वही के होकर रह जाते हैं ।
उनकी भोली और अनजान संस्कृति पर नगरीय सभ्यता का भूत आता है ।ग्रामीण संस्कृति भी आज नगरीय भौतिकता वादी संस्कृति से प्रभावित होती जा रही है।
नदी के द्वीप कविता का सार/ प्रतिपाद्य

नदी के द्वीप आज्ञा जी की सुप्रसिद्ध प्रतीकात्मक कविता है इसमें कवि ने नदी की धार द्वीप भूखंडों के प्रतीकों के माध्यम से व्यक्ति समाज और जीवन प्रभा प्रवाह के पारंपरिक संबंधों को उजागर किया है ।

द्वीप व्यक्ति का प्रतीक है ।
नदी परंपरा और प्रवाह का
भूखंड
 समाज का प्रतीक है 
परंपरा
 समाज और व्यक्ति को जोड़ने वाली कड़ी है।
 जैसे द्वीप भूखंड का अभिनय भाग है किंतु उसका अपना अस्तित्व भी है।
 वैसे ही व्यक्ति समाज का ही एक अंग है किंतु उसका अपना भी अस्तित्व हो सकता है ।
उसके अपने गुण और विशेषताएं ,उसकी अलग पहचान करवाते हैं ।
व्यक्ति परंपरा तथा काल प्रवाह के कारण समाज का अंग होते हुए भी स्वतंत्र व्यक्तित्व को बनाए रख पाता है ।
यद्यपि द्वीप नदी से कुछ न कुछ ग्रहण करता रहता है फिर भी वह नदी नहीं बन पाता नदी द्वीप में मिलता नहीं है।
 नदी में मिलने से द्वीप का अस्तित्व मिट जाएगा इसी प्रकार व्यक्ति भी समाज और परंपरा से संस्कार संस्कार प्राप्त करके अपने अस्तित्व को बनाता है ।परंतु उसने मिलता नहीं है समाज का सदस्य होते हुए भी वह अपना स्वतंत्र अस्तित्व बनाए रखता है ।
अतः यहां कवि स्पष्ट कर देना चाहता है कि व्यक्ति समाज एवं परंपराओं के आपस में संबंध हैं लेकिन व्यक्ति को अपना स्वतंत्र व्यक्तित्व कभी खत्म नहीं करना चाहिए और इसी से उसकी समाज में पहचान बनती है।
कितनी नावों में कितनी बार कविता का सार/ प्रतिपाद्य /उद्देश्य
यह कविता  अज्ञेय जी की एक श्रेष्ठ कविता मान मानी जाती है ।
इस कविता में कवि ने स्पष्ट किया है कि विदेशी चकाचौंध की अपेक्षा हमारे अपने देश की संस्कृति और जीवन मूल्य संसार में सर्वश्रेष्ठ है।
 कवि अनेक बार विदेशों की यात्रा पर गया है उसकी इच्छा थी कि वह विदेशों में जाकर सत्य की ज्योति की खोज करें ।
परंतु से निराश होकर ही वापस लौटना पड़ा। विदेशों की रुपहेली झिलमिलाती संस्कृति में कवि खुद को असहाय महसूस करता रहा ।
 वह बार-बार विदेशों में जाता रहा लेकिन वहां उसे सत्य की प्राप्ति नहीं हुई आखिर में निराश होकर वापस लौट आया ।
विदेशों की चकाचौंध के वातावरण को देखकर उसे अनुभव हुआ कि वहां पर सत्य की खोज करना व्यर्थ है कारण यह है कि पराए देशों की बेदर्द हवाओं में ,वहां के निर्मम प्रकाश में व्यक्ति की आंखें चुंधिया  जाती हैं वहां का निर्मम प्रकाश मानव की आत्मा को रोशनी प्रदान नहीं कर सकता है ।फल स्वरुप विदेश जाने वाला व्यक्ति सफलता के बोझ के साथ वापस लौट आता है ।उसका मन विकल, दुखी ,संत्रास रहता है ।
विदेशों में जाना है वहां तक तो सही है परंतु सत्य को वहां प्राप्त  नहीं  किया जा सकता है। पाठक वर्ग को कवि यही समझाने की कोशिश कर रहा है कि अपना जो भारत है वह सर्वश्रेष्ठ है , इस के जैसा पूरे विश्व में कहीं  ओर नहीं है।


गुरुवार, 10 दिसंबर 2020

मंगलेश डबराल

समकालीन हिन्दी साहित्य में मूर्धन्य कवि मंगलेश डबराल जी 9 दिसंबर, 2020 को कोविड संक्रमण व हृदयाघात से नहीं रहे।

हिंदी साहित्याकाश के दैदीप्यमान नक्षत्र श्री डबराल जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
जन्म

16 मई, 1948 को टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) में ।

पत्रकारिता

 श्री डबराल जी कई पत्रिकाओं जैसे - हिंदी पैट्रियट, प्रतिपक्ष, आसपास, पूर्वाग्रह (मध्यप्रदेश कला परिषद्, भोपाल से संपादित त्रैमासिक पत्रिका), अमृत प्रभात, जनसत्ता और सहारा समय आदि के कुशल संपादक भी रहे।
साहित्यिक विशेषताएं
1.कविता के अतिरिक्त वे साहित्य, सिनेमा, संचार माध्यम और संस्कृति के विषयों पर नियमित लेखन भी करते रहे। 
2.मंगलेश जी की कविताओं में सामंती बोध एवं पूँजीवादी छल-छद्म दोनों का प्रतिकार है। वे यह प्रतिकार किसी शोर-शराबे के साथ नहीं अपितु प्रतिपक्ष में एक सुन्दर स्वप्न रचकर करते थे। 
3.उनका सौंदर्यबोध सूक्ष्म है और भाषा पारदर्शी है।
काव्य संग्रह --
1. पहाड़ पर लालटेन (नक्सल आंदोलन से प्रेरित)
2. घर का रास्ता 
3. हम जो देखते हैं,
4. आवाज भी एक जगह है
5. नये युग में शत्रु (बाजारवाद के मायावी रूप की तीव्र आलोचना)

(फरवरी, 2020 प्रकाशित 'स्मृति एक दूसरा समय है' उनके जीवन का अंतिम संग्रह रहा।)
 गद्य संग्रह --
1. लेखक की रोटी
2. कवि का अकेलापन

 यात्रावृत्त --
1. एक बार आयोवा

 संस्मरण --
1. एक सड़क, एक जगह

मंगलेश डबराल जी असंदिग्ध तौर पर राजनीतिक कवि थे, बाज़ारवाद, पूंजीवाद और सांप्रदायिकता के विरुद्ध थे, लेकिन उनमें एक अजब-सी मानवीय ऊष्मा भी थी।

 सम्मान व पुरस्कार --
ओमप्रकाश स्मृति सम्मान (1982)
श्रीकान्त वर्मा पुरस्कार (1989)
साहित्य अकादमी पुरस्कार (2000) ['हम जो देखते हैं' के लिए]

"एकाएक आसमान में
एक तारा दिखाई देता है।
हम दोनों साथ-साथ
जा रहे हैं अंधेरे में
वह तारा और मैं।"
 ('रेल में' कविता से)

आज वो तारा एकाएक असीम आसमान के अँधेरे में विलीन हो गया। ईश्वर उन्हें अपने श्री-चरणों में स्थान दे व परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य प्रदान करे।

शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

रघुवीर सहाय का जीवन परिचय

रघुवीर सहाय का जीवन परिचय
रघुवीर सहाय 
रघुवीर सहाय समकालीन हिंदी कविता का नागर चेहरा है।यह पेशे से पत्रकार होते हुए भी समकालीन हिंदी कविता के एक सशक्त कवि हैं इन्होंने लघु की महत्ता को स्वीकार करते हुए घर मोहल्ले के चारित्रिक विशेषताओं पर कविता अधिक आम जनता की चेतना में स्थाई स्थान बनाया है।
 परिचय
जन्म -9 दिसंबर, 1929
जन्म भूमि- लखनऊ, उत्तर प्रदेश
मृत्यु -30 दिसंबर, 1990
मृत्यु स्थान -दिल्ली
पत्नी- विमलेश्वरी सहाय
कर्म-क्षेत्र -लेखक, कवि, पत्रकार, सम्पादक, अनुवादक
भाषा- हिन्दी, अंग्रेज़ी
विद्यालय- लखनऊ विश्वविद्यालय
शिक्षा -एम. ए. (अंग्रेज़ी साहित्य)
#काल- आधुनिक काल
#युग- प्रयोगवाद युग (दुसरा सप्तक-1951 के कवि)
#पुरस्कार-उपाधि -साहित्य अकादमी पुरस्कार,1984 (लोग भूल गए हैं)
#रचनाएं:-
#कविता संग्रह:-
दूसरा सप्तक
सीढ़ियों पर धूप में (प्रथम)
आत्महत्या के विरुद्ध,1967
लोग भूल गये हैं,1982
मेरा प्रतिनिधि
हँसो हँसो जल्दी हँसो (आपातकाल सें संबंधित कविताओं का संग्रह)
कुछ पते कुछ चिट्ठियाँ, 1989
एक समय था
#कहानी संग्रह:-
रास्ता इधर से है,
जो आदमी हम बना रहे है 
#नाटक:-
बरनन वन (शेक्सपियर द्वारा रचित'मैकबेथ' नाटक का अनुवाद)
#निबंध संग्रह:-
दिल्ली मेरा परदेस
लिखने का कारण
ऊबे हुए सुखी
वे और नहीं होंगे जो मारे जाएँगे
भँवर लहरें और तरंग
#पत्र_पत्रिका-
रघुवीर सहाय 'नवभारत टाइम्स', दिल्ली में विशेष संवाददाता रहे। 'दिनमान' पत्रिका के 1969 से 1982 तक प्रधान संपादक रहे। उन्होंने 1982 से 1990 तक स्वतंत्र लेखन किया।
#प्रसिद्ध_पंक्तियां:-
-" तोड़ो तोड़ो तोड़ो
ये पत्‍थर ये चट्टानें
ये झूठे बंधन टूटें
तो धरती का हम जानें
सुनते हैं मिट्टी में रस है जिससे उगती दूब है
अपने मन के मैदानों पर व्‍यापी कैसी ऊब है
आधे आधे गाने"
-" राष्ट्रगीत में भला कौन वह
भारत-भाग्य-विधाता है
फटा सुथन्ना पहने जिसका
गुन हरचरना गाता है."
-" पतझर के बिखरे पत्तों पर चल आया मधुमास,
बहुत दूर से आया साजन दौड़ा-दौड़ा
थकी हुई छोटी-छोटी साँसों की कम्पित
पास चली आती हैं ध्वनियाँ
आती उड़कर गन्ध बोझ से थकती हुई सुवास"
-" निर्धन जनता का शोषण है
कह कर आप हँसे
लोकतंत्र का अंतिम क्षण है
कह कर आप हँसे
सबके सब हैं भ्रष्टाचारी
कह कर आप हँसे
चारों ओर बड़ी लाचारी
कह कर आप हँसे
कितने आप सुरक्षित होंगे
मैं सोचने लगा
सहसा मुझे अकेला पा कर
फिर से आप हँसे"
-" मनुष्य के कल्याण के लिए
पहले उसे इतना भूखा रखो कि वह औऱ कुछ
सोच न पाए
फिर उसे कहो कि तुम्हारी पहली ज़रूरत रोटी है
जिसके लिए वह गुलाम होना भी मंज़ूर करेगा"
-" बच्चा गोद में लिए
चलती बस में
चढ़ती स्त्री
और मुझमें कुछ दूर घिसटता जाता हुआ।"
निष्कर्ष

हत्या ,लूटपाट ,आगजनी ,राष्ट्रीय भ्रष्टाचार  इनकी कविताओं में उतरकर खोजी पत्रकारिता की सनसनीखेज रिपोर्ट नहीं रह जाती बल्कि आत्मान्वेषण का माध्यम बन जाती हैं।
 इनके पास जातीय है या व्यक्तिगत स्मृतिया नहीं के बराबर हैं। इसलिए इनके दोनों पांव वर्तमान पर ही खड़े हैं।
 उनकी कविता मार्मिक उल्लास और व्यंग्य बुझी खुरदरी मुस्कान से फटी पड़ी है। कविता को इन्होंने एक कहानीपन तथा नाटकीय वैभव प्रदान किया है ।इनकी प्रमुख साहित्यिक विशेषताएं रही हैं। समय की अवधारणा, वैचारिक आयाम, विरोध का स्वर, मोह भंग की अनुभूति ,यथार्थ चित्रण ,जनपक्ष धरता, नारी के प्रति उदार दृष्टिकोण अकेलेपन का संात्र, राष्ट्र की ।
भाषा शैली में आम बोलचाल की के सरल सहज और धाराप्रवाह खड़ी बोली का प्रयोग है ।सड़क, चौराहा ,दफ्तर अखबार ,संसद ,बस ,रेल और बाजार जैसी बेलौस भाषा में लिखा है ।यथासंभव अलंकारों का प्रयोग ।इनकी भाषा को भावात्मक, प्रतीकात्मक, आत्मकथात्मक ,वर्णनात्मक चित्रात्मक शैलियों का भी प्रयोग इसमें मिलता है।  भाषा का सहज गुण है ।दृश्य बिंब प्रिय  है ।इस प्रकार हिंदी साहित्य के महान कवियों में इनका नाम गिना जाता है।


मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

नागार्जुन का साहित्यिक परिचय/जीवन परिचय

नागार्जुन का साहित्यिक परिचय
जीवन परिचय 
बीए फाइनल ईयर सेमेस्टर 5 
अन्य कक्षाओं के लिए जरूरी
नागार्जुनहिंदी के जनवादी कवियों में प्रमुख स्थान रखते हैं नागार्जुन का उपनाम है उनका पूरा नाम वैद्यनाथ मिश्र यात्री है।

मूल (वास्तविक) नाम-  वैद्यनाथ मिश्र
अन्य नाम - नागार्जुन, यात्री
नोट:- 1936 ईस्वी में श्रीलंका में बौद्ध धर्म की दीक्षा लेने एवं बौद्ध भिक्षु बन जाने पर इनका नाम नागार्जुन पड़ा | ये श्रीलंका में बौद्ध धर्म के 'विद्यालंकार परिवेण' में तीन वर्ष तक रहे थे|
जन्म- 30 जून, 1911
जन्म भूमि- मधुबनी ज़िला, बिहार
मृत्यु -5 नवंबर, 1998
मृत्यु स्थान- दरभंगा ज़िला, बिहार
 पिता- गोकुल मिश्र
पत्नी - अपराजिता देवी

कर्म-क्षेत्र -कवि, लेखक, उपन्यासकार
युग- प्रगतिवादी युग

#रचनाएं:-
युगधारा 1953 
सतरंगे पंखों वाली 1959 
प्यासी पथराई आंखे 1962
तालाब की मछलियां 
तुमने कहा था 1980 
खिचड़ी विप्लव देखा हमने 1980 
हजार-हजार बाहों वाली 1981 
भस्मांकुर (खंडकाव्य) 
एसे भी हम क्या-ऐसी भी तुम क्या
पुरानी जूतियों का कोरस 1983 
रत्नगर्भ
काली माई 
रवींद्र के प्रति 
बादल को घिरते देखा है (कविता)
प्रेत का बयान 
आओ रानी हम ढोएं पालकी 
वे और तुम 
आकाल और उसके बाद 
सिंदूर तिलांकित भाल (कविता)
आखिर ऐसा क्या कह दिया मैंने 
मैं मिलिट्री का बूढ़ा घोड़ा 
तुम्हारी दंतुरित मुस्कान (कविता)
इस गुब्बारे की छाया में-1989
ओम मंत्र
भुल जाओ पुराने सपनें
#उपन्यास:-
'रतिनाथ की चाची' (1948 ई.)
'बलचनमा' (1952 ई.)
'नयी पौध' (1953 ई.)
'बाबा बटेसरनाथ' (1954 ई.)
'दुखमोचन' (1957 ई.)
'वरुण के बेटे' (1957 ई.)
उग्रतारा
कुंभीपाक
पारो
आसमान में चाँद तारे
#मैथिली रचनाएं:-
हीरक जयंती (उपन्यास)
पत्रहीन नग्न गाछ (कविता-संग्रह)
#बाल साहित्य
कथा मंजरी भाग-1
कथा मंजरी भाग-2
मर्यादा पुरुषोत्तम
विद्यापति की कहानियाँ
#व्यंग्य
अभिनंदन
#निबंध संग्रह
अन्न हीनम क्रियानाम
#बांग्ला रचनाएँ
मैं मिलिट्री का पुराना घोड़ा (हिन्दी अनुवाद)
#सम्मान और पुरस्कार
-नागार्जुन को साहित्य अकादमी पुरस्कार से, उनकी ऐतिहासिक मैथिली रचना 'पत्रहीन नग्न गाछ' के लिए 1969 में सम्मानित गया था। 
उन्हें साहित्य अकादमी ने 1994 में साहित्य अकादमी फेलो के रूप में भी नामांकित कर सम्मानित किया था।
#विशेष_तथ्य:-
-नागार्जुन मैथिली भाषा में 'यात्री' के नाम से कविता लिखते थे|
- किसी अंधविश्वास के कारण बचपन में इनका नाम 'ढ़क्कन' रखा गया था|
- लोग इन्हें प्यार से 'बाबा' भी कहते थे|
- उन्होंने इंदिरा गांधी की राजनीति को केंद्र बनाकर एवम् उन पर अनेक आरोप लगाकर कविताएं लिखी थी|
- यह व्यंग्य में माहिर है इसलिए इन्हें 'आधुनिक कबीर' भी कहा जाता है|
- इन्होंने प्रगतिवादी काव्यधारा को जन-जन के अभाव व आकांक्षाओं से जोड़कर उसे जन जागरण की कविता बना दिया था|
- इनके द्वारा 'दीपक' नामक पत्रिका का संपादन कार्य किया गया था
- यह जन्म से कवि, प्रकृति से घुमक्कड़ एवं विचारों से मूलतः मार्कसवादी माने जाते हैं|
- नागार्जुन ने अपनी भाषा में 'ठेठ ग्रामीण शैली के मुहावरो' का प्रयोग किया है|
- इनकी मृत्यु के बाद 'सोमदेव' तथा 'शोभाकांत' के संपादन में इनकी एक लंबी कविता 'भूमिजा' प्रकाशित हुई थी|
- इनका संपूर्ण कृतित्व 'नागार्जुन रचनावली' के 'सात' खंडों में प्रकाशित है|
- कवि आलोक धन्‍वा ने नागार्जुन की रचनाओं को संदर्भित करते हुए कहा कि उनकी कविताओं में आज़ादी की लड़ाई की अंतर्वस्‍तु शामिल है। नागार्जुन ने कविताओं के जरिए कई लड़ाईयाँ लडीं। वे एक कवि के रूप में ही महत्‍वपूर्ण नहीं है अपितु नए भारत के निर्माता के रूप में दिखाई देते हैं।
- "नागार्जुन जैसा प्रयोगधर्मा कवि कम ही देखने को मिलता है, चाहे वे प्रयोग लय के हों, छंद के हों, विषयवस्तु के हों। " - नामवर सिंह
#प्रसिद्ध_पंक्तियां:-
-"खिचड़ी विप्लव देखा हमने
भोगा हमने क्रांति विलास
अब भी खत्म नहीं होगा क्या
पूर्णक्रांति का भ्रांति विलास।"
-" काम नहीं है, दाम नहीं है
तरुणों को उठाने दो बंदूक
फिर करवा लेना आत्मसमर्पण"
-" पांच पूत भारतमाता के, दुश्मन था खूंखार
गोली खाकर एक मर गया, बाकी बच गए चार
चार पूत भारतमाता के, चारों चतुर-प्रवीन
देश निकाला मिला एक को, बाकी बच गए तीन
तीन पूत भारतमाता के, लड़ने लग गए वो
अलग हो गया उधर एक, अब बाकी बच गए दो
दो बेटे भारतमाता के, छोड़ पुरानी टेक
चिपक गया एक गद्दी से, बाकी बच गया एक
एक पूत भारतमाता का, कंधे पर था झंडा
पुलिस पकड़ कर जेल ले गई, बाकी बच गया अंडा !"
- "कई दिनों तक चूल्हा रोया, चक्की रही उदास कई दिनों तक काली कुत्तिया, सोई उसके पास ||"
-" बदला सत्य, अहिंसा बदली, लाठी-गोली डंडे है कानूनों की सड़ी लाश पर प्रजातंत्र के झंडे हैं|"
निष्कर्ष
नागार्जुन जी लोक जीवन से गहरा सरोकार रखते हैं यह अपने साहित्य में भ्रष्टाचार राजनीतिक स्वार्थ और समाज की पतन सिर्फ तिथियों के प्रति विशेष तौर पर सजग हैं जिन्होंने धरती जनता तथा श्रम के गीत गाए हैं इनकी रचनाओं में पूंजी वादियों के प्रति घृणा तथा श्रमिकों के प्रति सहानुभूति की भावना देखी जा सकती हैं। भाषा सरल सहज खड़ी बोली तत्सम शब्दों का ज्यादातर प्रयोग शब्द चयन सर्वथा सार्थक और भवानीपुर शैली का चयन अपने विषय को ध्यान में रखते हुए किया गया है उनके काव्य में वीर ,वात्सल्य ,हास्य अद्भुत रसों का खुलकर प्रयोग हुआ है।

धर्मवीर धर्मवीर भारती का साहित्यिक परिचय और जीवन परिचय

धर्मवीर भारती का जीवन परिचय
धर्मवीर भारती का साहित्यिक परिचय
b.a. फाइनल ईयर सेमेस्टर 5
m.a. कक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
अंधा युग की थी नाटक से लोकप्रिय धर्मवीर भारती स्वतंत्रता के बाद के साहित्यकारों में विशिष्ट स्थान रखते हैं।
 धर्मवीर भारती 

जन्म- 25 दिसंबर 1926
जन्म भूमि- इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
मृत्यु -4 सितंबर, 1997
मृत्यु स्थान- मुम्बई, महाराष्ट्र
अभिभावक - चिरंजीवलाल वर्मा, चंदादेवी
पति/पत्नी- कांता कोहली, पुष्पलता शर्मा (पुष्पा भारती)
संतान- परमीता, प्रज्ञा भारती (पुत्री), किन्शुक भारती (पुत्र)
कर्म भूमि- इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
कर्म-क्षेत्र - लेखक, कवि, नाटककार
काल- आधुनिक काल (प्रयोगवाद काल)
नोट- भारती दुसरा-सप्तक में शामिल कवि थे|
#रचनाएं:-
#कविता:-
ठंडा लोहा (1952)
सात गीत वर्ष (1959)
कनुप्रिया (1959)
सपना अभी भी (1993)
आद्यन्त (1999)
#पद्यनाटक :-
अंधायुग (1954)
#कहानी संग्रह:-
मुर्दों का गाँव (1946)
स्वर्ग और पृथ्वी (1949)
चाँद और टूटे हुए लोग (1955)
बंद गली का आख़िरी मकान (1969)
साँस की क़लम से (पुष्पा भारती द्वारा संपादित सम्पूर्ण कहानियाँ ) (2000)
#रेखाचित्र:-
कुछ चेहरे कुछ चिंतन (1997)
#संस्मरण:-
शब्दिता (1997)
#उपन्यास:-
गुनाहों का देवता(1949)
सूरज का सातवाँ घोडा (1952)
ग्यारह सपनों का देश (प्रारंभ और समापन) 1960
#निबंध:-
ठेले पर हिमालय (1958)
कहनी अनकहनी (1970)
पश्यंती (1969)
साहित्य विचार और स्मृति (2003)
#रिपोर्ताज:-
मुक्त क्षेत्रे : युद्ध क्षेत्रे (1973)
युद्ध यात्रा (1972)
#आलोचना:-
प्रगतिवाद: एक समीक्षा (1949)
मानव मूल्य और साहित्य (1960)
#एकांकी नाटक :-
नदी प्यासी थी (1954)
#अनुवाद :-
ऑस्कर वाइल्ड की कहानियाँ (1946)
देशांतर (21 देशों की आधुनिक कवितायें ) 1960
#यात्रा विवरण :-
यात्रा चक्र (1994)
#मृत्यु के बाद प्रकाशित रचनाएं:-
धर्मवीर भारती की साहित्य साधना (संपादन पुष्पा भारती) 2001
धर्मवीर भारती से साक्षात्कार (संपादन पुष्पा भारती) (1998)
अक्षर अक्षर यज्ञ (पत्र : संपादन पुष्पा भारती 1998)
#पत्र/पत्रिकाओं का संपादन :-
अभ्युदय
संगम
हिन्दी साहित्य कोष (कुछ अंश)
आलोचना
निकष
धर्मयुग

#सम्मान एवं पुरस्कार:-
डॉ. धर्मवीर भारती को मिले सम्मान एवं पुरस्कार :-
1967 संगीत नाटक अकादमी सदस्यता - दिल्ली
1984 हल्दीघाटी श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार - राजस्थान
1985 साहित्य अकादमी रत्न सदस्यता - दिल्ली
1986 संस्था सम्मान - उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान
1988 सर्वश्रेष्ठ नाटककार पुरस्कार - संगीत नाटक अकादमी, दिल्ली
1988 सर्वश्रेष्ठ लेखक सम्मान - महाराणा मेवाड़ फ़ाउंडेशन - राजस्थान
1989 गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार - केंद्रीय हिन्दी संस्थान - आगरा
1989 राजेन्द्र प्रसाद शिखर सम्मान - बिहार सरकार
1990 भारत भारती सम्मान - उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान
1990 महाराष्ट्र गौरव - महाराष्ट्र सरकार
1991 साधना सम्मान - केडिया हिन्दी साहित्य न्यास - मध्यप्रदेश
1992 महाराष्ट्राच्या सुपुत्रांचे अभिनंदन - वसंतराव नाईक प्रतिष्ठान- महाराष्ट्र
1994 व्यास सम्मान - के. के. बिड़ला फ़ाउंडेशन - दिल्ली
1996 शासन सम्मान - उत्तर प्रदेश सरकार - लखनऊ
1997 उत्तर प्रदेश गौरव - अभियान संस्थान - बम्बई
#विशेष_तथ्य:-
- ये प्रारंभ में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हिंदी के प्राध्यापक रहे|
- ये 1987 ईस्वी तक धर्मयुग पत्रिका के संपादक रहे|
- उनकी कविताओं के प्रमुख विषय रूपा शक्ति, उद्दाम कामवासना एवं सबच्छंद विलास है|
- कनुप्रिया रचना में राधा की परंपरागत चरित्र को नए रुप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है|
- साहित्यकारों की सहायतार्थ आप ने 1943 ईस्वी में 'परिमल' नामक संस्था की स्थापना की थी|
- आपने सिद्ध साहित्य पर शोध उपाधि प्राप्त की थी |
- आपके द्वारा रचित सूरज का सातवां घोड़ा रचना पर एक टीवी धारावाहिक सात कड़ियों में भी प्रसारित हुआ था|
धर्मवीर भारती चेतना के प्रतिनिधि कवि हैं यह जीवन की सच्ची अनुभूतियों के शहद शिल्पी हैं उनके काव्य में न तो किसी प्रकार का सैद्धांतिक दुराग्रह है नहीं शिल्पगत दुराव इनकी कविताओं में प्रयोगवाद तथा नई कविता के संदर्भ के बारे में महत्वपूर्ण उपलब्धि समझी जाती हैं। इनके काव्य की कुछ विशेषताएं निम्नलिखित हैं रूमानियत की भावना प्राकृतिक चित्रण अनाज था निराशा और पराजय की भावना आस्था और निर्माण का स्वर उनकी जो भाषा शैली है वह चित्रात्मक वर्णनात्मक तथा आत्मकथात्मक भी रही है प्रेम वासना निराशा नाश्ता के स्वरों के अतिरिक्त भारती के काव्य में आस्था विश्वास पर निर्माण की गूंज भी दिखाई दी है।
निष्कर्ष 
डॉ भारती का साहित्य कई मोड़ो से गुजर कर आज का एक विशिष्ट मुकाम हासिल कर चुका है अपनी कावर यात्रा के प्रारंभिक मोड पर डॉ भारती छायावादी गीतकार के रूप में अवतरित हुए परंतु अगले ही मोड़ पर उनके साहित्य में मांस लता प्रेम रूप यौवन और आनंद के दर्शन होते हैं डॉ भारती ने अपने ग्रंथ साथ गीत वर्ष में अपनी वास्तविक राह पाकर पूर्णता प्राप्त कर लेते हैं इनकी रचनाओं में सिद्धू का रिवाज वैष्णव का महा भाव अस्तित्व वादियों का संवाद छायावाद का रोमांच संभ्रांत वर्ग का परिष्कृत रुचि पहनी पर्यवेक्षण शक्ति और अभी रामसन संश्लिष्ट शैली के दर्शन होते हैं उनके काव्य में प्रेमा अनुभूति से लेकर विद्रोहात्मक आत्मक स्वर तक सबकुछ उपलब्ध है।