5955758281021487 Hindi sahitya : पारिभाषिक शब्दावली में कौन-कौन से गुण अपेक्षित होने चाहिए।

मंगलवार, 7 अप्रैल 2020

पारिभाषिक शब्दावली में कौन-कौन से गुण अपेक्षित होने चाहिए।

भूमिका-किसी विशिष्ट विषय या ज्ञान शाखा की विशिष्ट अभिव्यक्ति के लिए विशेष शब्द पारिभाषिक शब्द कहलाते हैं|इनमें कुछ गुण अति आवश्यक होते हैं।
१. उच्चारण में सरल होना जरूरी है यदि पारिभाषिक शब्द शब्द विदेशी भाषाओं से लिया जाता है तो अनुकूल पद्धति से अपनी भाषा में ढाल लेना चाहिए।
२. निश्चित अर्थ-पारिभाषिक शब्दावली का दूसरा महत्वपूर्ण गुण है। अर्थ निश्चित ,सुबोध ,व स्पष्ट होना चाहिए।
३. अर्थ विस्तार व अर्थ संकुचन रहित होना चाहिए। शब्द अपने अर्थ परिधि से कम या अधिक अर्थ अभिव्यक्त नहीं करता होना चाहिए।
४. संक्षिप्त था तथा संकेतिक ता का गुण भी अनिवार्य है। ताकि भाषा के न्यूनतम संकेत वैज्ञानिक प्रगति को रेखांकित कर सकते हैं।
५. अल्रपाक्षर पारिभाषिक शब्दावली छोटी होनी जरूरी है।
६. समान श्रेणी के शब्दों में एकरूपता अनिवार्य है। 
७. लोक शक्ति का गुण-क्योंकि समय आने पर उस में उपसर्ग व प्रत्यय जोड़कर नया शब्द बनाया जा सकता है।  
निष्कर्ष-
पारिभाषिक शब्द सरल ,बौद्धगम ,संक्षिप्त ,स्वतंत्र व पृथक उच्चारण में सरल।यह सभी गुण अनिवार्य अपेक्षित होते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें